कांग्रेस के फ्रीज खाते को फिर से किया गया बहाल,इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने खाता इस्तेमाल करने की दी इजाजत
इनकम टैक्स appelate ट्रिब्यूनल से कांग्रेस पार्टी को अंतरिम राहत मिल गई है। इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस पार्टी को खाता इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। ट्रिब्यूनल अब इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को करेगा। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कुल 9 अकाउंट फ्रीज किए गए था। परसों ही कांग्रेस ने इनकम टैक्स appelate ट्रिब्यूनल में अप्लाई किया था। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने परसों हलफनामा दायर किया था और आज इस पर इनकम टैक्स appelate ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कांग्रेस की तरफ से पेश हुए। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस को अंतरिम राहत मिलने की जानकारी दी।इससे पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के खातों को सीज करने की जानकारी दी थी। अजय माकन ने कहा, “हमें बताया गया है कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है।….हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रिज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रिज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है।”