इमरजेंसी विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कराया गया भर्ती,कई दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ

 इमरजेंसी विभाग में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कराया गया भर्ती,कई दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ
Sharing Is Caring:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 92 वर्षीय मनमोहन सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है।

1000447681

बता दें कि मनमोहन सिंह बीते 26 सितंबर को 92 साल के हुए थे और इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी थी। इस बीच प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं जबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष विमान से बेलगावी से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post