नीतीश कुमार समेत NDA के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन,कांग्रेस बोली-भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया

 नीतीश कुमार समेत NDA के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन,कांग्रेस बोली-भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया
Sharing Is Caring:

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत भाजपा-जदयू के कई वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए। कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने राज्यसभा प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने एक नए बिहार का निर्माण किया है। जैसे कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह आज भी याद किए जाते हैं, वैसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे सदन की गरिमा भी बढ़ेगी और बहस का स्तर ऊंचा होगा। उनकी ख्याति और उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है।”बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बिहार में जनमत की हत्या की जा रही है और भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है। नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर उन्हें पद से हटाकर खुद सत्ता पर पूरा कब्जा करने की योजना भाजपा कई महीनों से बना रही थी, जिसकी आशंका कांग्रेस पहले ही जता चुकी थी। कांग्रेस के अनुसार आज सामने आ रही खबरें उसी कथित षड्यंत्र का परिणाम हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के साथ जदयू के कुछ नेता भी शामिल हैं और इसी योजना के तहत नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के साथ भी लगातार खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार का नहीं हो सकता और इसे बिहार के करोड़ों मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात बताया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post