इस दिन किसानों के बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये,ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

 इस दिन किसानों के बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये,ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Sharing Is Caring:

केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) को लेकर देश भर के करोड़ों किसानों के बीच हलचल तेज हो गई है. साल भर में तीन बार मिलने वाली 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद न केवल खेती-किसानी के छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करती है, बल्कि यह किसानों के लिए एक बड़े सहारे का काम भी करती है. अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें बांटी जा चुकी हैं और अब सबकी निगाहें 22वीं किस्त पर टिकी हैं. चूंकि पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, इसलिए अगली किस्त का समय अब नजदीक आ चुका है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार होली के त्योहार से पहले किसानों को यह सौगात देने की तैयारी में है. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी जारी की जा सकती है.

1000682839

हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पुरानी किस्तों के पैटर्न और त्योहार के समय को देखते हुए यह माना जा रहा है कि होली के रंग में भंग न पड़े, इसलिए सरकार समय रहते पैसा ट्रांसफर कर सकती है. गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) स्कीम बन चुकी है.इस बार की किस्त को लेकर एक खास चर्चा 4000 रुपये की राशि को लेकर भी है. आमतौर पर इस योजना में 2000 रुपये भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार कई किसानों को 4000 रुपये मिल सकते हैं. यह कोई बोनस नहीं है, बल्कि यह उन किसानों का हक है जिनकी पिछली किस्त किसी तकनीकी कारण या कागजी कार्रवाई पूरी न होने की वजह से अटक गई थी.जिन पात्र किसानों को 21वीं किस्त के पैसे नहीं मिल पाए थे, और उन्होंने अब अपनी खामियों को सुधार लिया है, तो उन्हें पिछली और मौजूदा किस्त का पैसा जोड़कर दिया जाएगा. यानी, उनके खाते में सीधे 4000 रुपये ट्रांसफर होंगे. बाकी सामान्य स्थिति वाले किसानों को हमेशा की तरह 2000 रुपये ही मिलेंगे.अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के पैसा आपके खाते में आ जाए, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ई-केवाईसी (e-KYC) के बिना पैसा जारी नहीं किया जाएगा. योजना में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है.अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए या अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इसे तुरंत पूरा करवा लें. इसके अलावा, नए किसानों को भी योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.किस्त जारी होने से पहले यह जान लेना समझदारी होगी कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, और आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी है या अधूरी. इसके लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.होमपेज पर दाईं तरफ आपको Know Your Status का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें.इसके बाद Get Data पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post