छात्रों के समर्थन में किसान संगठनों ने दिल्ली कूच करने का किया ऐलान,CJP के मार्च के दौरान लाठी चार्च

 छात्रों के समर्थन में किसान संगठनों ने दिल्ली कूच करने का किया ऐलान,CJP के मार्च के दौरान लाठी चार्च
Sharing Is Caring:

जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे. पुलिस उन्हें रोकने में लगी थी. जिसके बाद लाठी चार्ज किया गया है. जंतर मंतर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान यह कार्रवाई हुई है।CJP के प्रोटेस्ट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बच्चों की बात सुननी चाहिए. NEET में इतना बड़ा घोटाला हुआ और आज भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. इस पर छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए.कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है.

1000791983

सौरव का कहना है कि हमारी सरकार के साथ बातचीत चल रही है.सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है. दिल्ली पुलिस ने NDTV से इस बात की पुष्टि की है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी.किसान संगठनों ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को समर्थन देने का ऐलान किया है. किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था. इसको लेकर सिंघु बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है. सुबह से ही बड़ी संख्या में हरियाणा पुलिस के जवान बॉर्डर पर तैनात है और चप्पे- चप्पे की कड़ी निगरानी की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है ऐसे में कोई भी सामाजिक तत्व वहां प्रवेश न कर सकें उसको लेकर यहां पर निगरानी की जा रही है. हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है और यह निगरानी 15 अगस्त तक ऐसे ही रहेगी. हरियाणा पुलिस के जवान बड़ी संख्या में यहां पर तैनात है और पास में ही एक परमानेंट चेकिंग पॉइंट बनाया गया है.समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक मार्च शुरू किया है. सांसद डिंपल यादव का कहना है ‘देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को. छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है.लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतर-मंतर तक मार्च करने जा रहे है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post