पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था,पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति के सामने खूब गरजे नीतीश कुमार

पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से 2005 से पहले वाली सरकार की याद दिलाई। उस वक्त के हालात के बारे में बताया। साथ बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार का बयान फिर से चर्चा में है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह लोग (लालू-राबड़ी) कुछ काम नहीं कर रहे थे। उन लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार 2005 में आई तो हमलोगों ने सभी के लिए काम किया। शिक्षा पर फोकस किया। महिलाओं के लिए काम किया। हर वर्ग के लिए काम किया। हम तो चाहते हैं सरकार अच्छे से चलें। केंद्र का भी सहयोग मिलता रहेगा।

बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।2005 से पहले वाले बिहार की स्थिति याद दिलाते हुए सीएम नीतीश कुमार कहा कि ने पहले क्या था स्थिति थी? आपलोग को याद है न? शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं जाता था। सोचिए आज कल, रात में कितना देर तक लड़का-लड़की बाहर रहता है। बिना किसी डर के लोग आराम से रात में काम रोजगार कर वापस लौट जाते हैं। पहले कोई शाम के बाद डर से बाहर नहीं जाता था। स्वास्थ्य-शिक्षा की हालत भी काफी खराब थी। राज्य के अस्पतालों का क्या हाल था? यह भी सब जानते हैं। तब बिहार में सिर्फ छह ही मेडिकल कॉलेज थे। अब हमलोगों की सरकार बनी तो 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, 14 पर काम हो रहा है। आने से समय में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। केंद्र सरकार ने भी आठ जगह मेडिकल कॉलेज दिया है। पीएमसीएच 5000 बेड की सुविधा होगी। बता दें कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल आज शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इस अवसर पर बापू सभागर में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई बड़े नेता, डॉक्टर और गणमान्य लोग शामिल हुए हैं।