भारी बारिश के वजह से गुजरात और महाराष्ट्र में बना बाढ़ जैसी हालात,जानिए आगे अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

 भारी बारिश के वजह से गुजरात और महाराष्ट्र में बना बाढ़ जैसी हालात,जानिए आगे अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
Sharing Is Caring:

दिल्ली-एनसीआर के लोग जहां उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पुर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

1000542034

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल के जिलों उत्तरी 24 परगना, पुरुलिया, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, झाड़ग्राम, बांकुरा और हुगली में एक जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जून को दक्षिणी 24 परगना में और 30 जून को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, बांकुरा और हुगली में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 जून से ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है जो 55 किमी प्रति घंटे की गति तक जा सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा स्तर की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 28-30 जून के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शाम या रात में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post