दोपहर 12 बजे के करीब छात्र संगठनों का शुरू होगा प्रदर्शन,मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

 दोपहर 12 बजे के करीब छात्र संगठनों का शुरू होगा प्रदर्शन,मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव
Sharing Is Caring:

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 18 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं।आज बीपीएससी अभ्यर्थी इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों के साथ सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं. दोपहर 12 बजे के करीब छात्र संगठनों का प्रदर्शन शुरू होगा. छात्र संगठनों ने परीक्षा रद्द करने के साथ-साथ,लाठीचार्ज के दोषियों को सजा देने मृतक बीपीएससी अभ्यर्थी सोनू के परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ छात्रों के समर्थन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का आह्रवान भी किया है।

1000459495

सांसद पप्पू यादव ने 25 दिसंबर 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि अगर सरकार पूरी बीपीएससी की परीक्षा कैंसिल नहीं करती हम बिहार बंद करेंगे. पप्पू यादव के ऐलान के मुताबिक बाद आज बिहार बंद करेंगे. इस दौरान प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम रहेगा. शांतिपूर्ण तरीके से वे अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post