294 सीटों पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस,ममता बनर्जी का खेल होगा खत्म

 294 सीटों पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस,ममता बनर्जी का खेल होगा खत्म
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान किया है, जिसमें भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारा जाएगा. इस फैसले से इंडिया गठबंधन में दरार स्पष्ट हो गई है, जिससे राज्य में बहुकोणीय चुनावी मुकाबला तय है. कांग्रेस का यह कदम बीजेपी विरोधी वोटों को बांट सकता है, जिससे ममता बनर्जी की राह मुश्किल हो सकती है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से पीछे नहीं हटेगी. यह घोषणा दिल्ली में पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग के बाद हुई, जहां सीनियर नेताओं ने उम्मीदवार चुनने पर डिटेल में चर्चा की. बता दें कि भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने पहले ही विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को उतारने का ऐलान किया है, वहीं लेफ्ट ने सीएम के खिलाफ श्रीजीव बिश्वास को उतारा है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन तार-तार हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही राज्य की 294 सीटों में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है और अब कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.राज्य में पहले ही इंडिया गठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टी लेफ्ट ने पहले ही इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. बीजेपी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अब कांग्रेस के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा से बंगाल चुनाव में चौतरफा मुकाबला होने के आसार हैं.

1000036041

दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग के बाद हुई, जहां सीनियर नेताओं ने उम्मीदवार चुनने पर डिटेल में चर्चा की. बैठक के बाद पश्चिम बंगाल के लिए AICC इंचार्ज गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी का इरादा हर चुनाव क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने का है, जिससे बड़े पैमाने पर चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है.मीर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, “भवानीपुर से चुनाव लड़ने वाला कोई भी व्यक्ति हमारे लिए एक बड़ा लीडर होगा. हम सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं और हम कोई भी सीट खाली नहीं छोड़ रहे हैं.”उन्होंने कहा कि यह फैसला स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि 294 सीटों के लिए करीब 2500 आवेदन आए हैं. आज इन आवेदनों पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि आठ सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गये हैं और शीघ्र इसका ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के सभी सीनियर नेता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे.हाई-लेवल मीटिंग में कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, AICC जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के कई नेता शामिल हुए. इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी और CEC मेंबर अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, केजे जॉर्ज, पीएल पुनिया और अमी याज्ञनिक जैसे सीनियर लोग भी मौजूद थे.यह कदम कांग्रेस के उस राज्य में खुद को फिर से मजबूत करने के इरादे को दिखाता है, जहां उसे हाल के सालों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, भले ही चुनावी लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी का दबदबा रहने की उम्मीद है.लेकिन कांग्रेस के इस कदम से बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा हो सकता है और इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी, और काउंटिंग 4 मई को होगी.West Bengal Assembly Election 2026: नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर, ममता और सुवेंदु के बीच फिर होगा महामुकाबला |

Comments
Sharing Is Caring:

Related post