आम लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है,नीतीश सरकार पर हमलवार हुई आरजेडी
आरजेडी का पटना में राजभवन मार्च शुरू हो गया है।आज पार्टी दफ्तर से मार्च शुरू हुआ है. भारी संख्या में कार्यकर्ता, प्रमुख नेता मौजूद हैं. इनकम टैक्स गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोका गया है. इस मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं हैं।इस मार्च को लेकर आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार से गृह विभाग नहीं संभल रहा, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. एक के बाद एक बड़ी अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बदमाश खुलेआम घुम रहे हैं, उनको पुलिस का डर नहीं है. आम लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. लोग दहशत में हैं. हम लोग राज्यपाल से मिल कर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन रोका जा रहा है. विपक्ष की आवाज को दबाई जा रही है।बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर आरजेडी नेता सरकार पर कई आरोप लगा रहे हैं. इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लगातार क्राइम बुलेटिन भी जारी कर रहे हैं. यानी आरजेडी इन दिनों अपराध के मुद्दे पर खूब राजनीति कर रही है।
