कांग्रेस नेताओं पर भड़की CM आतिशी,गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तकरार अब चरम पर जा पहुंची है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस ईकाई के नेताओं पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पार्टी ने कांग्रेस के दिल्ली यूनिट के नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है और यह अल्टीमेटम दिया है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे इंडिया अलायंस के नेताओं से बात करेंगे।आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की सीएम आतिशी और आप नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही करती है जो बीजेपी चाहती है। उन्होंने दिल्ली ईकाई के कांग्रेस नेताओं बीजेपी के बीच सांठगाठ का आरोप लगाया। सीएम अतिशी ने कहा कि अगर कांग्रेस की बीजेपी से सांठगांठ नहीं है तो अगले 24 घंटे में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई करे। आम आदमी पार्टी अब इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बात करेगी और कांग्रेस को गठबंधन से अलग करने पर विचार करेगी।संजय सिंह ने कहा-दिल्ली में कांग्रेस बीजेपी के पक्ष में खड़ी है।

हर वो काम कर रही है जिससे बीजेपी को फायदा हुआ है। अजय माकन बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। कल इन्होंने सारी हदें पर कर दी। कहा अरविंद केजरीवाल एन्टी नेशनल है। ये किस प्रकार का बयान है। कल केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया। अरविंद केजरीवाल वो शख्स है जो कांग्रेस के नेताओं के लिए प्रचार करते थे। हरियाणा में कांग्रेस की वजह से हमारा गठबंधन नहीं हुआ। उसके बाद भी हमने एक शब्द कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोला। कांग्रेस के कैंडिडेट को देख लीजिए.. ऐसा लगता है कि वो आप को कमजोर करने के लिए ऐसे ऐसे उम्मीदवार को उतारा है। संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है। हमा कांग्रेस को 24 घंटे का समय देते हैं कि वो अजय माकन के खिलाफ करवाई करें, नहीं तो इंडिया गठबंधन के बाकी सहयोगी से बात करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग किया जाए।24 घंटे में करवाई करे कांग्रेससीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी। अरविंद केजरीवाल को एन्टी नेशनल बताया। मेरे फिलाफ़ पुलिस से शिकायत की है। ऐसे सुनने में आया है कि संदीप दीक्षित को चुनाव लड़ने का पैसा बीजेपी की तरफ से आ रहा है। आतिशी ने अल्टीमेटम दिया कि अगर कांग्रेस अजय माकन के खिलाफ 24 घंटे में करवाई नहीं करती है तो इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने के लिए सहयोगी दलों से बात करेगी।दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर “एंटी नेशनल” (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना उनकी पार्टी की एक भूल थी, जिसे सुधारना जरूरी है। क्या कहा था अजय माकन ने?आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक “श्वेत पत्र ” जारी किए जाने के मौके पर कांग्रेस के अजय माकन ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि दिल्ली की दुर्दशा और यहां उनकी पार्टी की कमजोर होने की एक बड़ी वजह, कांग्रेस का 10 साल पहले केजरीवाल के नेतृत्व वाली पहली सरकार को समर्थन देना था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। उन्होंने केजरीवाल की घोषणाओं का हवाला देते हुए कहा, “केजरीवाल को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जा सकता है तो वह शब्द है “फर्जीवाल”। इस व्यक्ति की घोषणाएं सिर्फ फर्जीवाड़ा हैं, उसके अलावा और कुछ नहीं हैं।” माकन ने कहा कि अगर वह (केजरीवाल) इतने गंभीर हैं तो पंजाब में इन कामों को करके दिखाएं क्योंकि वहां तो कोई उपराज्यपाल भी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि वह फर्जी वादे करके लोगों को क्यों गुमराह कर रहे हैं? लोकसभा में गठबंधन करना भूलमाकन ने कहा, “हमारी पार्टी में सभी को अपने अपने विचार रखने की आजादी है। जहां तक केजरीवाल के बारे में मेरे विचार हैं तो आप (पत्रकार) लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। मेरा मानना है कि दिल्ली की आज जो दुर्दशा है और कांग्रेस इतनी कमजोर हुई है, तो इसकी वजह यह है कि 2014 में हमने उनका 40 दिनों के लिए समर्थन किया था। दिल्ली की दुर्दशा का एक सबसे बड़ा कारण यही है।” माकन ने कहा, ” मेरा मानना है कि दोबारा गठबंधन (लोकसभा चुनाव में) करके एक भूल हुई है और उसे सुधारना जरूरी है। मैं कभी भी इस बात का पक्षधर नहीं रहा हूं कि केजरीवाल जैसे व्यक्ति पर भरोसा किया जाए।”
