स्वर्णिम रहा मुख्यमंत्री नीतीश का कार्यकाल,सीएम साहेब के तारीफ में खूब बोले अमित शाह

 स्वर्णिम रहा मुख्यमंत्री नीतीश का कार्यकाल,सीएम साहेब के तारीफ में खूब बोले अमित शाह
Sharing Is Caring:

सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। बिहार की जनता ही नहीं पूरे देश को उनका कार्यकाल याद रहेगा। हमलोग नई पारी की शुभकामना देते हैं।गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर नामांकन वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है।

1000431316

बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी। नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति से NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा जाना नीतीश कुमार का अपना फैसला है। बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वह उनके ही नेतृत्व में बनेगी। आरएलएम प्रमुख और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार के रूप में आज पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी उम्मीदवारों की जीत तय है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, यह उनका फैसला है और हर कोई उनके इस निर्णय की सराहना करता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post