सदन में बीजेपी विधायक ने भ्रष्टाचार की खोली पोल,पीएम आवास योजना में मांगे जा रहे है 30 हजार रुपए
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने रीका विधानसभा में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी किए जाने से संबंधित मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को वंचित किया जा रहा है.वहीं, बीजेपी के विधायक सुनील कुमार, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी ने भी पीएम आवास में गड़बड़ी किए जाने का मामला उठाया और लाभुक से राशि लेने की बात भी कही. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लाभुक से ₹30000 की डिमांड की जा रही है. मेरे पास वीडियो भी आया है और हमने गोपालगंज डीएम को भी भेजा हैं. लेकिन अब लाभुक को ही धमकी दी जा रही है.विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देखेगी. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सूची बन गई है. एक करोड़ चार लाख 90 हजार लाभुक की सूची बनी है. प्रधानमंत्री आवास के लिए 48 लाख 46000 लोगों ने अधिकारियों को आवेदन दिया है

20 लाख 41000 ऑनलाइन आवेदन किया है और अन्य माध्यमों से आवेदन दिया है.अब प्रधानमंत्री आवास के लिए जांच चल रही है. सदस्यों को जब सूची बन रही थी तो उस समय मैं पत्र लिखा था, इसलिए सूची को लेकर सवाल नहीं उठाना चाहिए. प्रधानमंत्री आवास में अनियमित को लेकर उठाए गए सवाल पर मंत्री ने कहा सुनील कुमार ने जो सवाल उठाया है हम उसकी जांच करवा लेंगे और उन्हें भी उस जांच टीम में भेजेंगे।राजद और लेफ्ट की ओर से 94 लाख गरीब परिवारों को ₹200000 की राशि दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया. विपक्ष ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भी सरकार महिलाओं को दो लाख की राशि दे इसकी मांग की. विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा है।बीजेपी के मिथलेश तिवारी ने कहा कि गंगा पथ का विस्तार बक्सर तक किया जाए. पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल ने कहा कि हमलोग मैरीन ड्राइव देखने मुंबई जाते थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच से यह पटना में साकार हुआ है. आपकी सोच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच आगे हैं।
