बांकीपुर सीट से BJP-RJD प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा,जानिए अब आगे क्या होगा?

 बांकीपुर सीट से BJP-RJD प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा,जानिए अब आगे क्या होगा?
Sharing Is Caring:

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। पटना समाहरणालय में वह गुरुवार को पहुंचे। इसके बाद अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने बांकीपुर की जनता को नमन किया। उन्होंने बांकीपुर की जनता से साथ देने की अपील की। अभिषेक के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में जीत तय होने का दावा किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक कुमार एक साधारण कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ही यह संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को भी संगठन और राजनीति में बड़ा दायित्व मिल सके। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की किसी भी पार्टी में इस तरह का अवसर सामान्य कार्यकर्ताओं को नहीं मिलता।इधर, कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी बांकीपुर की जनता आशीर्वाद भाजपा के साथ है। इस बाद प्रचंड बहुमत से हमलोगों की जीत हो रही है।

1000783156

भाजपा प्रत्याशी के साथ उनके प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद रवि शंकर प्रसाद और शाम्भवी चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आज ही राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ महागठबंधन के सभी नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बाकीपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। इस बात जीत तय है। राजद नेताओं ने भी रेखा गुप्ता की जीत का दावा किया। इससे पहले रेखा गुप्ता राजद प्रदेश कार्यालय में आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां पर महागठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर, भाकपा माले के नेता शाहिद समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने महागठबंधन की जीत का दावा किया। कांग्रेस ने भी राजद को अपना समर्थन दे दिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post