बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आज रिजल्ट हुआ जारी,आदित्य प्रकाश ने साइंस में किया टॉप
बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर बिहार बोर्ड ने ऐसा किया है। यह भी एक रिकॉर्ड है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 2026 में 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है। इस बार 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। वहीं आर्ट्स औ कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं। हमलोगों ने बेहद ही पारदर्शी तरीके से रिजल्ट का प्रकाशन किया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया।

यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है।
