नीतीश सरकार के खिलाफ आज से धरने पर बैठेंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं,मानदेय को लेकर करेंगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाएं आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। सारण जिला इकाई के जिला पर्यवेक्षक मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड एवं जिला स्तर पर हुई बैठक में सभी परियोजनाओं के सेविका-सहायिकाओं के सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मौजूदा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा चुनाव के समय बार-बार यह कहना कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा, लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है।आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। रिविलगंज सीडीपीओ कार्यालय परिसर सहित सभी प्रखंडों में आज से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।