कांग्रेस में आज शामिल हो सकती हैं आंध्र प्रदेश के सीएम की बहन YS शर्मिला,मिल सकता है बड़ा पद

 कांग्रेस में आज शामिल हो सकती हैं आंध्र प्रदेश के सीएम की बहन YS शर्मिला,मिल सकता है बड़ा पद
Sharing Is Caring:

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन बोमन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। बीते कई दिनों में उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हो रही है। बता दें कि शर्मिला बुधवार की रात दिल्ली भी पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी जानकारी दी है कि गुरुवार को एक बहुत ही प्रतिष्ठित हस्ती कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगी। YS शर्मिला जब बुधवार की रात दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचीं तो उनसे पूछा गया कि क्या वह चार जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो रही हैं? शर्मिला ने इसके जवाब में कहा कि हां, ऐसा ही लगता है। इससे पहले शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की थी।

IMG 20240104 WA0013

यहां उन्होंने कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे तथा दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।YS शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। उन्होंने साल 2021 में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी स्थापना की थी। माना जा रहा है कि YSTRP के कांग्रेस में विलय के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post