अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान,निशांत कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री

 अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान,निशांत कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री
Sharing Is Caring:

जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा के लिए वोटिंग किया। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव अब वह नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हो लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं। जेल से निकलने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें। विधानसभा में महागठबंधन को समर्थन देने पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने NDA पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे दबंग लोग हैं। सत्ता उनके हाथ में है। दल है, छल है, बल है, सबकुछ उनके हाथ में है। वह लोग कुछ भी करा सकते हैं।राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है।

1000699600

एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने 45 विधायकों के समर्थन तक की बात कह दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। पांचवी सीट पर हमलोगों की जीत तय है। हमलोगों के समर्थन में 41 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा का समर्थन हमें मिल चुका है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post