खास रणनीति से लखीसराय आ रहे हैं अमित शाह,इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी

 खास रणनीति से लखीसराय आ रहे हैं अमित शाह,इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी
Sharing Is Caring:

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। वे लखीसराय के गांधी मैदान में भाजपा के नौ साल बेमिसाल अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह के गढ़ से विपक्षी गालों पर करारा प्रहार भी करेंगे।शाह पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोपों का जवाब भी महागठबंधन के नेताओं को देंगे। तीन महीने के अंतराल पर शाह बिहार आ रहे हैं। इससे पहले दो अप्रैल को नवादा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।Screenshot 2023 06 29 08 20 17 28 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का दावा है कि लखीसराय की सभा ऐतिहासिक होगी। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा। वही आपको बताते चलें कि मुंगेर लोकसभा में भाजपा ने कभी जीत दर्ज नहीं की है। एनडीए यह सीट नीतीश कुमार के खाते में रही। 2014 में भाजपा की मदद से लोजपा की जीत हुई थी। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से ललन सिंह की जीत भाजपा की मदद से ही हुई है। 2014 में जब भाजपा से अलग होकर जदयू चुनाव लड़ा तो उसकी हार हो गई थी।Screenshot 2023 06 28 14 07 06 15 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 मुंगेर में खासकर लखीसराय जिले वाले हिस्से में भूमिहार वोटर निर्णायक चर्चा है कि भाजपा यहां भूमिहार चेहरा विजय सिन्हा पर दांव लगा सकती है। पिछले कुछ दिनों से विजय सिन्हा लगातार यहां सक्रिय भी हैं। शाह का कार्यक्रम लखीसराय में लेने के पीछे भी विजय सिन्हा की भूमिका अहम रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post