अजित पवार को लगा बड़ा झटका,सात विधायकों ने थामा NDPP का दामन

 अजित पवार को लगा बड़ा झटका,सात विधायकों ने थामा NDPP का दामन
Sharing Is Caring:

नगालैंड में अजित पवार की एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सभी सात विधायक शनिवार को सत्तारूढ़ NDPP में शामिल हो गए। इसके साथ ही राज्य में गठबंधन के साथ बनी सरकार को अब पूर्ण बहुमत मिल गया है। नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया। सात विधायकों के एनडीपीपी में शामिल होने के बाद राज्य में अब एनडीपीपी के सदस्यों की कुल संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई है। दरअसल, अविभाजित NCP में टूट के बाद, पार्टी की नागालैंड इकाई ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट का साथ दिया था। वहीं साल 2023 में नगालैंड में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें अजित पवार की एनसीपी, एनडीपीपी और भाजपा के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

1000527553

इस चुनाव में एनसीपी के को 7 सीटें मिली थीं। वहीं अब विधानसभा अध्यक्ष शारिंगैन लोंगकुमेर ने आदेश जारी कर सातों विधायकों के एनडीपीपी में शामिल होने की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सातों विधायकों ने स्वयं उपस्थित होकर औपचारिक पत्र सौंपे, जिनमें एनडीपीपी में विलय का उनका निर्णय बताया गया। उन्होंने कहा कि यह विलय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक आवश्यकता को पूरा करता है। आदेश में कहा गया है कि नगालैंड विधानसभा के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 2019 के अनुरूप, विधानसभा अध्यक्ष ने विलय को मंजूरी दे दी और विधानसभा सचिवालय को पार्टी संबद्धता रिकॉर्ड को उस अनुसार अद्यतन करने का निर्देश दिया। वहीं राज्य सरकार में मंत्री के जी केन्ये ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीपी विधायकों के एनडीपीपी में शामिल होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम, सात एनसीपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विलय पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही 14वीं नगालैंड विधानसभा में एनडीपीपी के सदस्यों की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस घटनाक्रम से हमारे मुख्यमंत्री और सरकार के कामकाज को मजबूती मिलेगी।’’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post