अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड,बॉक्स ऑफिस पर हो रही छप्परफाड़ कमाई

 अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड,बॉक्स ऑफिस पर हो रही छप्परफाड़ कमाई
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म से अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद थी और फिल्म इस उम्मीद पर खरी उतरती भी दिखाई दे रही है. धमाल 4 की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इस मूवी ने रिलीज के 3 हफ्ते के अंदर बढ़िया कमाई कर के दिखा दी है. इसकी कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. मौजूदा समय में इतनी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच भी बॉलीवुड की अच्छी-खासी ऑडियंस ने इस फिल्म को तवज्जो दी है.फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस लिहाज से फिल्म का नेट कलेक्शन 143.40 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 170.61 करोड़ रुपये का है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 23.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं इस लिहाज से फिल्म का इन 16 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 194.11 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.धमाल 4 की बात करें तो ये फिल्म अभी भी एक दिन में 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ले जा रही है. फिल्म का कलेक्शन अच्छा जा रहा है. ऐसे में अभी ये कई दिन और सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा सकती है. वहीं भूत बंगला का लाइफटाइम कलेक्शन 260 करोड़ रुपये के आसपास का है.

1000797476

इसके अलावा हाउसफुल 4 फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. ऐसे में फिल्म के लिए भूत बंगला का कलेक्शन क्रॉस करना तो इतना मुश्किल नहीं होगा लेकिन हाउसफुल 4 फिल्म की कमाई को पीछे छोड़ना इस फिल्म के लिए और भी कठिन साबित हो सकता है. क्योंकि ये फासला 100 करोड़ के आसपास का है जो एक कम अमाउंट नहीं होती है.धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. धमाल एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी रही है और इसकी अब तक आई सभी फिल्में हिट रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाता नजर आ रहा है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरसद वारसी, अंजली आनंद, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आए हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है कि नहीं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post