चुनाव से पहले कांग्रेस ने बढ़ाई असम सीएम की मुश्किलें,पत्नी पर लगा आरोप तो CM सरमा ने दे दी चुनौती

 चुनाव से पहले कांग्रेस ने बढ़ाई असम सीएम की मुश्किलें,पत्नी पर लगा आरोप तो CM सरमा ने दे दी चुनौती
Sharing Is Caring:

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनके परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है किअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास एक नहीं तीन-तीन पासपोर्ट है. तीनों लिविंग पासपोर्ट हैं, जिसमें एक अबू धाबी का, दूसरा इजिप्ट का और तीसरा एंटीगुआ बारबुडा का है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वो भारतीय नागरिक हैं? क्या भारत का पासपोर्ट भी उनके पास है? अगर है तो भारत मे दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है.वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के इन आरोपों पर जवाब देते हुए सीएम सरमा ने कहा कि उनके आरोप मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं. असम की जनता गुमराह नहीं होगी. उन्होंने कहा वह खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस भी करेंगे.असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि वह और उनकी पत्नी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं कि उनके पास कई पासपोर्ट हैं और दुबई में संपत्तियां हैं, जिनका जिक्र उनके चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया था. सीएम सरमा ने यह भी दावा किया कि खेड़ा द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां थीं, जो यह संकेत देती हैं कि यह डिजिटल हेरफेर का एक घटिया और खराब प्रयास था.दरअसल असम में नौ अप्रैल को मतदान होने से ठीक चार दिन पहले, पवन खेड़ा ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि सीएम सरमा की पत्नी के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के तीन पासपोर्ट हैं, जो मार्च 2027, अगस्त 2031 और फरवरी 2029 में खत्म हो रहे हैं.पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि असम सीएम की पत्नी के पास दुबई में दो संपत्तियां हैं. उन्होंने कहा कि विदेश में कई लोगों के पास संपत्तियां होती हैं, लेकिन जब पति या पत्नी में से कोई चुनाव लड़ता है तो उसके लिए इन संपत्तियों का खुलासा हलफनामे में करना अनिवार्य होता है. फिर भी, सीएम सरमा के हलफनामे में दुबई की इन दो संपत्तियों का कोई जिक्र नहीं है.वहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर पलटवार करने हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का भंडाफोड़ – गंभीर विसंगतियां उजागर हुईं. प्रसारित किए जा रहे दस्तावेजों में कई स्पष्ट विसंगतियां हैं, जो डिजिटल हेरफेर के एक घटिया और खराब ढंग से किए गए प्रयास का संकेत देती हैं.

1000039023

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के आधिकारिक उपनाम शर्मा के बजाय सरमा का इस्तेमाल किया.मुख्यमंत्री ने कहा, यह तस्वीर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध छवि प्रतीत होती है, न कि मानकबायोमेट्रिक कैप्चर. उन्होंने कहा कि कथित यूएई पासपोर्ट में, मशीन रीडेबल ज़ोन (एमआरजेड) में दिखाया गया देश कोड एक अलग देश कोड को दर्शाता है, जबकि आईडी अनुक्रम असंगत था. उन्होंने कहा कि एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट में मुद्रित क्षेत्र और एमआरजेड के बीच समाप्ति तिथि में विसंगति है.उन्होंने कहा, इसमें वर्तनी की गलतियां और अरबी भाषा के गलत संदर्भ भी हैं. सीएम ने आगे कहा कि स्वामित्व दस्तावेज का क्यूआर कोड अमान्य प्रतीत होता है और किसी भी प्रामाणिक रिकॉर्ड से नहीं जुड़ता है. उन्होंने कहा कि ये विसंगतियां स्पष्ट रूप से मनगढ़ंत कहानी या डिजिटल हेरफेर की ओर इशारा करती हैं. सच्चाई की जीत होगी. गलत सूचना फैलाने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. सीएम सरमा ने जोर देकर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पवन खेड़ा का झूठ का अभियान अब समाप्त होने वाला है. अंत में पवन खेड़ा जेल जाएंगे.वहीं सीएम सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा कि उन्हें एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता से बुनियादी सावधानी बरतने की उम्मीद थी, न कि काल्पनिक पासपोर्ट और दस्तावेजों की घटिया ढंग से गढ़ी गई छवियों को प्रसारित करने की. सीएम की पत्नी भुइयां ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अब कानून अपना काम करेगा और आपराधिक आरोप लगाए गए हैं और हम इसे अदालत में आगे बढ़ा सकते हैं.वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि सीएम हिमंत से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. एक से अधिक पासपोर्ट रखना और संपत्तियों का खुलासा न करना एक गंभीर और आपराधिक अपराध है. गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उन्होंने असम से अपने विदेशी बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? और अधिक जांच की आवश्यकता है. उन्होंने दावा किया कि सीएम असम राज्य और भारत के लिए एक शर्मिंदगी बन गए हैं और उन्हें अपने अपराध की सजा भुगतनी पड़ेगी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post