CAG रिपोर्ट पर AAP सांसद संजय सिंह ने उठाया बड़ा सवाल,पूछा-ये CAG रिपोर्ट कहां से आई?

दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘ये CAG रिपोर्ट कहां से आई? दिल्ली में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है। भाजपा चुनाव नियमों का उल्लंघन कर रही है और फर्जी खबरें फैला रही है। जब CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश ही नहीं की गई है, तो फिर आपके पास कहां से CAG रिपोर्ट आई?

यह बहुत गंभीर मामला है और जो भाजपा नेता इसके बारे में बात कर रहे हैं उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा जाना चाहिए। कोई CAG रिपोर्ट नहीं है।’केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर उन्होंने कहा, ‘भाजपा ‘बुलडोजर’ पार्टी है। भाजपा ने 50 से अधिक बार झुग्गी-झोपड़ियों को उजाड़ने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक सभी को पक्का मकान दें। क्या ऐसा हुआ?’
Comments