महागठबंधन के बैठक में हुआ बड़ा निर्णय,तेजस्वी संभालेंगे कमान

 महागठबंधन के बैठक में हुआ बड़ा निर्णय,तेजस्वी संभालेंगे कमान
Sharing Is Caring:

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में संपन्न हो गई। गुरुवार दोपहर तीन घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सीट बंटवारे की बात पर तो किसी नेता ने कुछ नहीं कहा लेकिन तेजस्वी यादव बिहार में इंडिया महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे। यह बात स्पष्ट हो गई। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में चुनाव को सीट बंटवारे, कैंपेन से लेकर घोषणापत्र तय करने के लिए इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ही चुनाव से जुड़ा सारा काम देखेगी। इसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। इसमें सभी दलों के नेता सदस्य के रूप में रहेंगे।

1000508412

एनडीए गठबंधन में कंफ्यूजन है लेकिन इंडिया गठबंधन में ऐसा नहीं है। यहां एकता और स्पष्टता है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरा होंगे या नहीं इस सवाल को उन्होंने टाल दिया।कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कॉर्डिनेशन कैसे होगा, घोषणापत्र क्या होगा? कौन से दल कितनी सीटों चुनाव लड़ेंगे? चुनाव प्रचार कैसे होगा? सोशल मीडिया पर कैसे प्रचार होगा? जनता के बीच कैसे प्रचार प्रसार होगा प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक समन्वय कैसे होगा? इन्हीं सब चीजों के लिए इंडिया गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। हमलोग हर हाल में सरकार बनाएंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post