आजम खान को आगे कर अखिलेश का दांव!ओवैसी की बढ़ेगी मुश्किल?
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों के लिए कई वादे किए गए हैं. इन वादों के जरिए सपा किस वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है और उसकी चुनावी रणनीति क्या है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी, लेकिन घोषणापत्र जारी करने के दौरान मंच से एक ऐसा राजनीतिक संदेश भी दिया गया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह संदेश खास तौर पर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं के लिए था. साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसके जरिए एक संकेत दिया गया.मंच पर आजम खान की मौजूदगी इस संदेश का सबसे अहम हिस्सा थी. वह अखिलेश यादव के ठीक बगल में बैठे थे. मंच पर लगे पोस्टर में भी आजम खान को अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के साथ जगह दी गई थी. इतना ही नहीं, आजम खान ने मंच से सबसे पहले बोलना शुरू किया. लंबे समय तक जेल में रहने के बाद बाहर आए आजम खान ने अपनी और अपने परिवार की मुश्किलों और संघर्षों का जिक्र किय.

उस दर्द और तकलीफ का जिक्र किया, लेकिन उनके भाषण का राजनीतिक संदेश इससे कहीं आगे था.आजम खान ने मुस्लिम मतदाताओं को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में असदुद्दीन ओवैसी और उनके गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम वोट काटने वाले नहीं, बल्कि वोट जोड़ने वाले हैं. उनका यह बयान सीधे तौर पर उस राजनीति का जवाब था, जिसमें ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम मतदाताओं की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं. वहीं, घोषणापत्र जारी होने और डिनर के बाद अखिलेश यादव आजम खान को एयरपोर्ट खुद ड्रॉप करने गए. इतनी अहमियत वो किसी और नेता को नहीं देते हैं.दरअसल, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में PDA की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वह इसके दायरे को किसी एक सामाजिक वर्ग तक सीमित नहीं रखना चाहते. इसी वजह से वह PDA की व्याख्या में पिछड़ा और पंडित, अल्पसंख्यक और अग्रवाल, आधी आबादी यानी महिलाओं को भी शामिल करते हैं.अखिलेश का संदेश साफ है कि PDA की छतरी के नीचे हर वह व्यक्ति आ सकता है, जो खुद को उपेक्षित महसूस करता है. इसके जरिए वह अपने पारंपरिक वोट बैंक से आगे बढ़कर नए सामाजिक समूहों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी रणनीति एक व्यापक सामाजिक गठजोड़ तैयार करने की है. वो अपनी पारंपरिक वोट बैंक से आगे जाना चाहते हैं और एक लंबी लकीर खीच रहे हैं.घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने उन आरोपों का जवाब देने की कोशिश की, जो अक्सर समाजवादी पार्टी और उसके समर्थकों पर लगाए जाते हैं. अखिलेश ने कहा कि अगले साल सत्ता में आने पर उनकी सरकार में कानून का राज होगा. किसी जाति या धर्म के व्यक्ति को अराजकता फैलाने और किसी की जमीन पर कब्जा करने की इजाजत नहीं होगी. महिला सुरक्षा की गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा.अखिलेश जहां PDA का दायरा बढ़ाकर व्यापक सामाजिक गठबंधन तैयार करना चाहते हैं, वहीं असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुस्लिम मतदाताओं की राजनीतिक हिस्सेदारी का सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन सत्ता और नेतृत्व में उन्हें उचित भागीदारी नहीं मिलती.समाजवादी पार्टी जो पहली पांच सीटों की सूची जारी की हैं उसमें चार मुसलमान और एक ओबीसी उम्मीदवार का नाम होना भी इत्तेफाक नहीं है. हालांकि उसमे संदेश कांग्रेस के लिए भी था. समाजवादी पार्टी उन सीटों पर जहां उनके सीटिंग विधायक हैं या जो मुस्लिम बहुल सीटें है उनपर अपनी दावेदारी नहीं छोड़ेगी.ऐसे में घोषणापत्र जारी करने के मंच पर आजम खान को अखिलेश यादव के ठीक बगल में जगह देना महज एक औपचारिकता नहीं था. आजम खान को प्रमुखता देकर अखिलेश ने मुस्लिम मतदाताओं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की.आजम खान ने भी अपने भाषण में कहा कि हम वोट कटवा नहीं, वोट जोड़ने वाले हैं. कुछ लोगों का काम बिगाड़ना है और उन्हें इसी काम पर लगाया गया है. यह टिप्पणी ओवैसी की राजनीति पर निशाने के तौर पर देखी जा रही है. आजम ने अपने अंदाज में ओवैसी के आरोपों का जवाब दिया और वोटों को जोड़ने की राजनीति पर जोर दिया.समाजवादी पार्टी की शुरुआती पांच उम्मीदवारों की सूची में चार मुस्लिम और एक OBC उम्मीदवार को जगह मिलना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. यह कोई इत्तेफाक नहीं है. इसमें कांग्रेस के लिए भी संदेश देखा जा सकता है. सपा यह संकेत देना चाहती है कि जिन सीटों पर उसके मौजूदा विधायक हैं या जहां मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी भूमिका है, वहां वह अपनी दावेदारी छोड़ने के मूड में नहीं है.समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में अलग-अलग वर्गों के लिए किए गए वादे भी उसकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा हैं. इन वादों से यह समझने की कोशिश होगी कि सपा किन सामाजिक और आर्थिक समूहों को अपने साथ जोड़ना चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उसका राजनीतिक रोडमैप क्या है?
