अफेयर और जासूसी के आरोपों से भूचाल!जेनसन हुआंग पर गिरी गाज?

 अफेयर और जासूसी के आरोपों से भूचाल!जेनसन हुआंग पर गिरी गाज?
Sharing Is Caring:

दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी खतरे में है. कंपनी का बोर्ड बैठक कर उन्हें पद से हटाने पर फैसला कर सकता है. उनके निजी रिश्तों और चीन की एक कारोबारी महिला से कथित संबंधों को लेकर विवाद बढ़ गया है. रॉयटर्स ने कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से यह जानकारी दी है.63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी. उन्होंने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया. कंपनी की कीमत करीब 4 लाख करोड़ डॉलर है. ऐसे में उन्हें हटाने से कंपनी में नेतृत्व का संकट पैदा हो सकता है.विवाद की शुरुआत चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ जेनसन के कथित रिश्तों की खबरों से हुई.

1000899115

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस ने Nvidia की चिप चीन की कंपनियों तक पहुंचाने में मदद की थी.बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक और रिपोर्ट प्रकाशित की. इसमें दावा किया गया कि जेनसन का Nvidia की हेल्थकेयर डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर था. रिपोर्ट में कंपनी में काम कर चुके पांच लोगों के हवाले से यह दावा किया गया. हालांकि, रॉयटर्स इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका. जेनसन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. Nvidia और पॉवेल ने भी कोई जवाब नहीं दिया.जेनसन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी और इसकी पूरी जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. इसी दिन कंपनी के बोर्ड ने जांच शुरू की कि कहीं किसी विदेशी खुफिया एजेंसी ने जेनसन को निशाना तो नहीं बनाया. इस जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र निदेशकों और बाहरी वकीलों को दी गई है.वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद Nvidia के शेयर कारोबार के बाद करीब 8% गिर गए. इस हफ्ते कंपनी के बाजार मूल्य में करीब 600 अरब डॉलर की कमी आई. इसके उलट, प्रतिद्वंद्वी कंपनियों AMD और Broadcom के शेयर 4% और 3% चढ़े.जेनसन के पास Nvidia के करीब 3.6% शेयर हैं. कंपनी के कई बड़े अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. फिलहाल उनका कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी भी नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसन का समर्थन किया है और उन्हें सम्मानित व्यक्ति बताया है. वहीं, चीन को चिप भेजने के आरोपों पर अमेरिकी संसद उनसे बंद कमरे में पूछताछ कर सकती है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post