राहुल गांधी ने तैयार किया नया प्लान!2029 के लिए बनेगी नई टीम!

 राहुल गांधी ने तैयार किया नया प्लान!2029 के लिए बनेगी नई टीम!
Sharing Is Caring:

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के तहत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सितंबर 2026 में 10 जनपथ पर नए राष्ट्रीय सचिव पद के लिए इंटरव्यू लिए थे. इस बीच खबर है कि नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं और सूची जल्द जारी होने की संभावना है.नए राष्ट्रीय सचिवों के लिए देशभर से आए नेताओं के इंटरव्यू लिए गए थे. करीब 200 उम्मीदवारों का इंटरव्यूर ग्रुप में (अक्सर 10-12 के बैच में) किया गया. यह इंटरव्यू 7 सितंबर 2026 से शुरू हुए और कई दिनों तक चले.इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से परिचय, पिछले कामकाज, संगठनात्मक अनुभव, कमजोर राज्यों में रणनीति, पार्टी की खामियां और फील्ड में चुनौतियों आदि को लेकर सवाल पूछे गए थे. वहीं प्रियंका गांधी ने महिला नेताओं से फील्ड में आने वाली दिक्कतों के बारे में खास तौर पर पूछा.

1000898710

इसके बाद मौजूदा करीब 64 AICC सचिवों से भी समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उनके कामकाज, राज्यों में बिताए समय और व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किए गए. राहुल गांधी ने सलाह दी कि सचिव कम से कम दो हफ्ते राज्यों में बिताएं.⁠पार्टी का फोकस 2029 लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत, युवा और सक्रिय टीम बनाने पर है. मौजूदा सचिवों में से करीब 50 प्रतिशत को बदले जाने की संभावना बताई जा रही है. नए चेहरों को मौका देने, सामाजिक-क्षेत्रीय संतुलन साधने और जमीनी सक्रियता वाले नेताओं को प्राथमिकता देने की तैयारी है.AICC सचिव आमतौर पर महासचिवों/प्रभारियों के साथ राज्यों में संगठनात्मक कामकाज की निगरानी करते हैं. सूत्रों के अनुसार इंटरव्यू और समीक्षा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए नए सचिवों की सूची जल्द घोषित की जा सकती है. संगठन में बड़े फेरबदल और नए चेहरों को शामिल करने के लिए यह प्रक्रिया चलाई गई थी. वहीं अब जल्द ही नई सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post