मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!9 राज्यों में बारिश, कई जगह गिरेगी बर्फ
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. कई राज्यों में आंधी और बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 10 नवंबर यानी आज रात से उत्तर-पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है. इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की कुछ जगहों और अन्य स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है.देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. दिल्ली में 15 नवंबर तक मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. दिल्ली में फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.उत्तर प्रदेश में आज को मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं 11 नवंबर को भी मेरठ, शामली, सहारनपुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में कोहरा छाया रहेगा.

बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है. झारखंड में आज और कल उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग ने आंधी, गरज-चमक या तेज हवाओं को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का असर दिख रहा है. मध्य प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है. साफ है कि प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है.पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 12 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इन राज्यों में 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां प्रमुख रूप से देखने को मिलेंगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है.हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. जम्मू कश्मीर में भी आज और कल हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.बिहार और झारखंड के मौसम की बात करें तो आज दोनों राज्यों में अलग-अलग स्थिति देखने को मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. हालांकि, पटना के स्थानीय पूर्वानुमान में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और किसी चेतावनी की संभावना नहीं जताई गई है. वहीं, झारखंड के लिए राज्य स्तर पर कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. रांची में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक की गतिविधि विकसित होने की संभावना जताई गई है, लेकिन वहां भी फिलहाल कोई आधिकारिक अलर्ट नहीं है।इसका असर अगले कुछ दिनों में ज्यादा दिखाई देगा। 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी हो सकती है। इन दो दिनों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
