अनंत सिंह के घर शादी की तैयारी,बेटी की खूबसूरती देखकर रह जाएंगे हैरान!
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी आगामी 25 नवंबर को होने वाली है. इसी बीच शिवांगी की तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी है. लोग कहने लगे हैं कि अनंत सिंह की बेटी काफी खूबसूरत है, किसी मॉडल से कम नहीं. अगर फिल्म में भी हाथ आजमाए तो बड़ी एक्ट्रेस बन सकती हैं.शिवांगी सिंह ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और उसके बाद मास्टर्स (स्नातकोत्तर) तक की पढ़ाई पूरी की है. महत्वपूर्ण बात यह है कि वह आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और शिक्षा को लेकर किसी को बताना जरूरी नहीं समझा है. अब यह बातें शिवांगी सिंह द्वारा किए गए पोस्ट के बाद से पता चला है.इधर, शिवांगी की शादी को लेकर जमकर तैयारियां चल रही है. अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित की तस्वीर भी सामने आ चुकी है. ऋषिकेश कुमार जॉर्जिया विश्वविद्यालय से MBA की पढ़ाई पूरी कर अमेरिका में नौकरी करते हैं.

ऋषिकेश कुमार 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं. वह मूलरूप से पटना जिले के बिहटा में रहने वाले हैं. ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ के कमांडेंट (सेवानिवृत्त) रह चुके हैं. फिलहाल ऋषिकेश कुमार परिवार के साथ कृष्णानगर में रहते हैं.अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के पांच संतान हैं. इसमें तीन पुत्र अभिषेक सिंह, अंकित सिंह और अभिनव सिंह हैं. वहीं, बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह और शिवांगी सिंह है. अभिषेक और अंकित जुड़वां भाई हैं. यूपी के नोएडा में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर लंदन चले गए थे फिर वापस अभी अपने परिवार के राजनीतिक गुर सीख रहे हैं.छोटा बेटा अभिनव यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में रहकर करता है फिलहाल बहन की शादी पर गांव आए हुए हैं. 25 नवंबर को अभिनव सिंह का उपनयन संस्कार (जनेऊ) भी है. अनंत सिंह की बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव निवासी कुमार पुनीत से हुआ है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं.शिवांगी और ऋषिकेश की शाही शादी में मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने का जो इंतजाम है, वह किसी महाभोज से कम नहीं है. अनंत सिंह ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ”इस शादी में करीब 4 लाख लोगों के भोजन की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. अगर मेहमानों की संख्या इससे भी ज्यादा बढ़ती है, तो खाना कम नहीं पड़ेगा.”मेन्यू में 150 से अधिक प्रकार के व्यंजन (डिशेज) शामिल होंगे, जिसमें बिहार के पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ देश-विदेश के कई अन्य व्यंजन भी परोसे जाएंगे. मिठाइयों में खास तौर पर ‘काजू कतली’ और नालंदा (सिलाव) का मशहूर 52 परतों वाला ‘सिलाव खाजा’ मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा.शादी के जश्न को यादगार और मनोरंजक बनाने के लिए बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का भारी जमावड़ा लगेगा. अनंत सिंह के आमंत्रण पर करीब तीन दर्जन (36 से ज्यादा) नामी कलाकार लदमा पहुंचेंगे. इस फेहरिस्त में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह और आयशा खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. मनोरंजन के स्तर को और ऊंचा करने के लिए दुबई से 6 विदेशी मॉडल्स भी इस समारोह में खास प्रस्तुति देने पहुंच रही हैं.बाहुबली विधायक अनंत सिंह का घोड़ों और घुड़दौड़ से पुराना शौक रहा है, और यह शौक उनकी बेटी की शादी में भी परवान चढ़ेगा. शादी वाले दिन (25 नवंबर) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक विशेष ‘घुड़दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसके लिए गांव में 12 बीघा जमीन पर एक बड़ा मैदान तैयार किया जा रहा है.इस शाही घुड़दौड़ में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों से नामी घुड़सवार पहुंच रहे हैं. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को लग्जरी एसयूवी ‘महिंद्रा थार’ दी जाएगी. वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान वाले को ‘स्कूटी’ इनाम में दी जाएगी.इस शादी में राजनीति के हर रंग देखने को मिल सकते हैं. अनंत सिंह ने स्पष्ट किया है कि बेटी की शादी में किसी के साथ कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम छोटे-बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा है.
