‘KING’ का प्रोमो रामायण के साथ होगी रिलीज?शाहरुख की फिल्म KING को लेकर बड़ा अपडेट

 ‘KING’ का प्रोमो रामायण के साथ होगी रिलीज?शाहरुख की फिल्म KING को लेकर बड़ा अपडेट
Sharing Is Caring:

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. लंबे समय से फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. अब तक सिर्फ किंग खान का लुक और टाइटल टीजर ही जारी हुआ है. फैंस को अब इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार है. हालांकि, खबर आई थी कि ‘किंग’ का टीजर शाहरुख के बर्थडे यानी 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. लेकिन अब एक नया अपडेट सामने आया है.खबर है कि टीजर अब शाहरुख के बर्थडे पर नहीं बल्कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के साथ दिखाया जाएगा. जी हां, किंग का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. यानी अब किंग का टीजर 5 नवंबर को फैंस के सामने आ सकता है.सूत्रों के मुताबिक, किंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया प्रमोशनल वीडियो भारत की एक सिनेमा चेन में रामायण के थिएटर रन के दौरान दिखाया जाएगा.

1000881581

इस प्रमोशनल साझेदारी से किंग को सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि रामायण को इस साल की बड़ी थिएटर रिलीज में से एक माना जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि यही वजह है कि मेकर्स ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं.किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा समेत कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को छह भाषाओं में डब किए जाने की संभावना है. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की शाहरुख खान के साथ यह दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में साथ काम किया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई है. अब किंग शाहरुख की बड़ी फिल्म होने वाली है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ सालों में ऑस्कर्स में भारत का रुतबा बढ़ा है. अब पहले के मुकाबले ज्यादा फिल्में ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हो रही हैं. इसी के साथ भारत कई ऑस्कर्स पिछले कुछ सालों में अपने नाम करने में सफल रहा है. अब साल 2026 में भी मराठी फिल्म गोंधल ने ऑस्कर्स 2026 के लिए ऑफिशियल एंट्री मार ली है. फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में सिलेक्ट किया गया है. वहीं ये फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट होने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. ये एक मराठी फिल्म है जिसे अब फैंस भी जल्द ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे.क्योंकि मेकर्स अब इस फिल्म को ऑल ओवर इंडिया रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लेटेस्ट डिटेल्स आ गई हैं. नवंबर के महीने में ये फिल्म अपनी पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. ऑस्कर्स इवेंट के पहले ही देशवासियों को ये शानदार फिल्म का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है. 13 नवंबर 2026 को देशभर में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है.गोंधर के डायरेक्टर संतोष डावखर ने फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा- जब हम लोगों ने गोंधल बनाने की तैयारी शुरू की थी तब हमने ये तय किया था कि हम इस प्रकृतिक संस्कृति, रहस्यमयी लय और अपनी जमीन की अनदेखी परतों के प्रति ईमानदार रहेंगे. काफी गहराई तक जुड़े इस लोक रोमांच की भावनात्मक गहराई को मिली ऑस्क्स एंट्री हम सभी के लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात है. अब इस फिल्म को ऑडियंस के सामने लाना कुछ ऐसा लग रहा है कि जैसे हम इस कहानी और इसके सफर को फिर से जीने जा रहे हैं।गोंधल फिल्म की बात करें तो ये 13 नवंबर 2026 को पूरे देश में रिलीज की जा रही है. फिल्म अपनी ऑरिजनल भाषा मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये महाराष्ट्र के एक गांव की कहानी है जहां रहस्यमयी ढंग से कुछ परंपरागत गतिविधियां होती आ रही हैं. वहीं इसे एक ट्रेडिशनल मैरिज से जोड़ा गया है जिसके बाद कहानी में कुछ हैरान कर देने वाले बदलाव होते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज से पहले ही ऑस्कर्स तक का सफर तय करने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post