‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बना डाली नई रिकॉर्ड,4 दिनों में 100 करोड़ पार

 ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बना डाली नई रिकॉर्ड,4 दिनों में 100 करोड़ पार
Sharing Is Caring:

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस पिक्चर ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साथ ही इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं कि चौथे दिन (सोमवार) इस फिल्म ने कितनी कमाई की है और क्या रिकॉर्ड बनाया है.सैकनिल्क की मानें तो रिलीज के पहले सोमवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. आमतौर सभी फिल्मों के साथ ऐसा होता है कि पहले सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज होती है. इससे पहले रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 25.75 करोड़, दसूरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

1000841443

वहीं चौथे दिन के साथ ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये हो गया है.मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के पहले सोमवार को कमाई के मामले में साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है, जिसने पहले सोमवार को 65 करोड़ का कलेक्शन किया था. 59 करोड़ के कलेक्शन के साथ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ दूसरे नंबर पर है.इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ तीसरे नंबर पर काबिज थी, लेकिन अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे नंबर पर अपना कब्जा जमा लिया है. बता दें कि ‘आवारापन 2’ ने पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में एक्शन है, इमोशन है, गाने हैं, कैरेक्टर्स का स्वैग है. ये सभी चीजें लोगों का दिल जीत रही हैं. यही वजह है कि ये फिल्म 4 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. हालांकि, अभी ये पिक्चर अपने बजट से काफी दूर है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 250 करोड़ रुपये है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post