2 करोड़ में बनी फिल्म ने 122 करोड़ का किया कलेक्शन,‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास

 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 122 करोड़ का किया कलेक्शन,‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास
Sharing Is Caring:

बॉक्स ऑफिस पर कब कौन सी फिल्म अचानक बड़ा कारनामा कर दे, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’. शायद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. रिलीज के एक महीने के बाद भी फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के 31वें दिन तो इस पिक्चर ने इतिहास ही रच दिया है.सैकनिल्क के मुताबिक 31वें दिन (रविवार) ‘हनुमान अंश’ ने 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यानी बजट से 11 गुना से भी ज्यादा. और ये इस पिक्चर का एक दिन का सबसे हाईएस्ट कलेक्शन है. इससे पहले किसी भी दिन इस फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी. इससे पहले सिंगल डे पर फिल्म का हाईएस्ट कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था, जो 30वें दिन फिल्म ने अपने नाम किए थे.हनुमान अंश‘ ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. 16वें दिन तक ये फिल्म लाखों में ही कमाई कर रही थी.

1000840650

किसी भी दिन फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ को टच नहीं किया था. हालांकि, 17वें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाए. उसके बाद से फिल्म की रफ्तार जारी है. अगर बात टोटल कलेक्शन की करें तो 31 दिनों में फिल्म ने 122.13 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं.कमाई के ये आंकड़े सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस के हैं. भारत में धूम मचाने के बाद अब मेकर्स ने इस पिक्चर को विदेशों में भी रिलीज करने का फैसला किया है. 11 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ भारत के बाहर रिलीज की जाएगी. ओवरसीज में इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन होम्बले फिल्म्स कर रही है. इसी कंपनी ने KGF, पुष्पा, कांतारा और सालार जैसी फिल्मों का निर्माण किया है. अब ये कंपनी विदेशों में ‘हनुमान अंश’ को डिस्ट्रीब्यूट करेगी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post