सिनेमाघरों में इन दो फिल्मों से होगा यामी गौतम का क्लैश,रजनीकांत और धनुष के सामने होंगी फ्लॉप!

 सिनेमाघरों में इन दो फिल्मों से होगा यामी गौतम का क्लैश,रजनीकांत और धनुष के सामने होंगी फ्लॉप!
Sharing Is Caring:

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनके लिए मेकर्स अब भी रिलीज डेट फाइनल कर रहे हैं. अब 16 अक्टूबर का दिन यामी गौतम की अगली पिक्चर के लिए कंफर्म किया गया है. जी हां, एक्ट्रेस ‘नई नवेली’ के साथ फिर से थिएटर्स में लौट रही हैं. यह फिल्म 16 अक्टूबर को आएगी, जिस फैमिली फैंटेसी एंटरटेनर की रिलीज डेट का बीते दिन ऐलान किया गया. इस तस्वीर में यामी गौतम लाल साड़ी में मां दुर्गा की तरह राक्षस का वध करती दिख रही हैं. पर कहानी कुछ मजेदार होनी वाली है. हालांकि, यामी के लिए राह उतनी भी आसान नहीं होगी. क्योंकि 16 अक्टूबर को रजनीकांत और धनुष की फिल्म भी रिलीज हो रही है. तो क्लैश होना तय है.नई नवेली’ की रिलीज डेट कंफर्म करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा- ”नई नवेली डायन.

1000820409

इस दशहरा, भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए. #नई नवेली, भाभी डायन है, सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026.” इस पिक्चर को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. जबकि, आनंद एल राय प्रोड्यूसर के तौर पर आगे आए हैं. अनाउंसमेंट टीजर में एक मेले का सेटअप दिखाया गया है, जहां यामी के ठीक पीछे एक झूला घूम रहा है. यामी का फिल्म से लुक काफी पसंद किया जा रहा है.दरअसल यामी गौतम की ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को थिएटर्स में आ रही है. जिसकी बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और धनुष की ‘ओम’ से भी टक्कर होगी. जहां ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होगी, जबकि ‘ओम – चैप्टर 1’ 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. उसी दिन जिस दिन ‘नई नवेली’ आ रही है. हालांकि, इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट पहले ही तय कर ली गई थी. अब यामी गौतम की फिल्म के मेकर्स भी उसी दिन पर आ गए हैं, जहां पहले ही एक क्लैश हो रहा था. साथ ही उसे अब महाक्लैश बना दिया है.यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ के एक परिवार में आई नई दुल्हन पर बेस्ड है. जो शुरुआत में आदर्श बहू लगती है, लेकिन उसका व्यवहार देखकर देवर उसे ‘डायन’ समझने पर मजबूर हो जाता है. अब बहू पर चुड़ैल का साया है या फिर वो परफेक्ट बहू है, इसे ढूंढने की कोशिश की जाएगी.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post