इमरान हाशमी ने तोड़ दिया सबका रिकॉर्ड,बॉक्स ऑफिस पर बना डाला नया इतिहास
इमरान हाशमी की गिनती बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में होती है. वो 23 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. अपने अब तक के करियर में उन्होंने ‘गैंगस्टर’, ‘मर्डर’, ‘राज’, ‘आवारापन’ समेत कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. अब वो ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं. और महज 4 दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल, ये इमरान के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सिर्फ 4 दिनों में भारत में इस पिक्चर ने 91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अपने अब तक के करियर में इमरान ने 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी किसी भी सोलो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम इतना कलेक्शन नहीं किया था, जितना ‘आवारापन 2’ ने सिर्फ 4 दिनों में अपने नाम किए हैं. यानी ‘आवारापन 2’ ने उनके करियर की 40 से भी ज्यादा फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.इससे पहले इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साल 2011 में आई ‘द डर्टी पिक्चर’ थी, जिसने भारत में 80 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि, अब इस पिक्चर को पीछे छोड़ते हुए ‘आवारापन 2’ इमरान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.यहां क्लियर कर दें कि साल 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने भारत में 285 करोड़ रुपये का कलेक्शन जरूर किया था, लेकिन ये इमरान हाशमी की नहीं सलमान खान की फिल्म थी.

इमरान इसमें विलेन के रोल में जरूर दिखे थे, लेकिन सलमान के नाम की वजह से इस पिक्चर ने इतनी कमाई की थी. इसलिए यहां पर इस पिक्चर को नहीं गिना गया है. इमरान की किसी सोलो फिल्म ने ‘आवारापन 2’ की तरह बेहतर परफॉर्म नहीं किया था. कमाई का सिलसिला जारी है. देखना होगा कि आगे ये फिल्म और क्या-क्या रिकॉर्ड बनाती है.
