TV की दुनिया में अजय देवगन का कदम,’क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को करेंगे होस्ट

 TV की दुनिया में अजय देवगन का कदम,’क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को करेंगे होस्ट
Sharing Is Caring:

इंडियन टेलीविजन के सबसे मशहूर और भरोसेमंद क्राइम अवेयरनेस शो ‘क्राइम पेट्रोल’ एक बार फिर नए रंग-रूप और नए अंदाज के साथ वापसी करने जा रहा है. इस बार शो की सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन दर्शकों को देश को हिला देने वाले संगीन अपराधों से सतर्क करते हुए नजर आएंगे. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन अपनी गंभीर और दमदार आवाज में दर्शकों को डरने की जगह सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं.सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाला ‘क्राइम पेट्रोल 2026 क्राइम का नया सीजन’ 31 अगस्त 2026 से हर रात 10:30 बजे ऑन-एयर होगा.सोनी टीवी के नए प्रोमो में अजय देवगन सीधे दर्शकों से संवाद करते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि आज के दौर में अपराध के तरीके बदल चुके हैं, लेकिन लोगों को डरने की जगह अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.

1000809198

दर्शकों का हौसला बढ़ाते हुए वे प्रोमो में कहते हैं, “मैं रहूंगा आपके साथ।” शो से जुड़ने पर अजय देवगन का कहना है कि ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे आइकॉनिक शो का हिस्सा बनना एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है. ये शो सालों से लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करता आया है ताकि लोग अपने आसपास के माहौल और अपने रिश्तेदारों-दोस्तों को लेकर ज्यादा सतर्क रहें. अजय को उम्मीद है कि वे इस मंच के जरिए दर्शकों को डर के बजाय समझदारी से रास्ता दिखाने में मदद कर पाएंगे.जब भी ‘क्राइम पेट्रोल’ की बात होती है, तो सबसे पहला चेहरा अभिनेता अनूप सोनी का याद आता है. अनूप सोनी ने सालों तक इस शो को होस्ट किया और उनके बोलने का अंदाज,”सावधान रहें, सतर्क रहें” घर-घर में मशहूर हो गया था. अनूप सोनी की मेजबानी ने इस शो को भारतीय टीवी इतिहास के सबसे सफल क्राइम शोज में से एक बना दिया.अनूप सोनी के अलावा भी समय-समय पर कई बड़ी हस्तियों ने इस मंच से अपनी पहचान जोड़ी है. शो की शुरुआत में शक्ति आनंद और दिवाकर पुंडीर जैसे एक्टर्स ने इसकी कमान संभाली थी. वहीं, कई मौकों पर क्राइम से जुड़ी बड़ी घटनाओं पर जागरूकता फैलाने के लिए आशुतोष राणा और अन्नू कपूर जैसे सीनियर एक्टर्स भी शो के स्पेशल एपिसोड्स होस्ट करते दिखे हैं. इसके अलावा, अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी कई बड़े बॉलीवुड सितारे इस शो के जरिए दर्शकों को मैसेज देने आ चुके हैं.अनूप सोनी के उस मशहूर दौर के बाद अब अजय देवगन का इस शो की कमान संभालना दर्शकों के लिए बेहद नया और रोमांचक अनुभव होगा. अपनी सिंघम वाली इमेज और सख्त पर्सनालिटी के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन का इस शो में आना मेकर्स का एक बहुत बड़ा दांव माना जा रहा है. ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ का ये नया सीजन 31 अगस्त 2026 से सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) पर स्ट्रीम किया जाएगा. अब देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर विलेन के छक्के छुड़ाने वाले अजय देवगन छोटे पर्दे पर होस्ट के रूप में दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाते हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post