‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए सुधरेगा यूपी-बिहार का छवि!जानिए कब से और कहां से देख सकते हैं ये शो?

 ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए सुधरेगा यूपी-बिहार का छवि!जानिए कब से और कहां से देख सकते हैं ये शो?
Sharing Is Caring:

ओटीटी की दुनिया में इस समय ‘लॉकअप 2’, ‘अलायंस’ जैसे रिएलिटी शोज पहले से धमाल मचा रहे हैं. जल्द ही करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ भी शुरू होने जा रहा है. इन सबके बीच एक और अपकमिंग शो की हर तरफ काफी चर्चा है. और चर्चा जरूरी भी, क्योंकि एक शो में भोजपुरी के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे. शो का नाम है ‘भोजपुरी बवाल’. नाम से ही जाहिर है कि ये शो भोजपुरी सितारों का है और इसमें जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा.जब से इस शो का ऐलान हुआ, उसके बाद से लगातार ये सुर्खियों में बना हुआ है. मेकर्स एक के बाद एक नए-नए प्रोमो जारी करके फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं. हालांकि, अब जल्द ही इस शो का इंतजार खत्म होने वाला है. अगर आप भी ‘भोजपुरी बवाल’ देखने का मन बना रहे है, तो जान लीजिए कि ये शो कब से और कहां देख पाएंगे.भोजपुरी बवाल‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर शुरू होने जा रहा है. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म और चैनल ने कई बड़े भोजपुरी स्टार्स को एक शो में लाकर रिएलिटी शो की दुनिया में धमाका करने की पूरी तैयारी कर ली है. ‘बिग बॉस’ की तरह ये शो टीवी और ओटीटी, दोनों जगह अलग-अलग समय पर आएगा.भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस शो को आप हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर देख पाएंगे. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ भी इसी तरह, इसी समय पर टेलीकास्ट हुआ था.इस शो में भोजपुरी सिनेमा से पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी नजर आने वाले हैं. इन सब सितारों के अलावा एक नाम बिहार की राजनीति से भी है. वो नाम है दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का. जब शो का प्रोमो आया था, तो इन फिल्मी स्टार्स के साथ तेज प्रदाप यादव भी नजर आए थे.

1000801814

वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत हमेशा ही अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस जो भी बोलती हैं वो वायरल हो जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस छात्र आंदोलन को लेकर लगातार बयान दे रही हैं. लेकिन इस बीच उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. छात्रों पर सवाल उठा रहीं कंगना पर ही यूजर्स उनके पुराने वीडियो शेयर कर जवाब मांग रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए फिर से बयान दिया है.कंगना ने इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा है कि फिल्मों में निभाए गए किरदारों और असल जिंदगी के व्यवहार की तुलना करना गलत है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो ये भी कहा है कि युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर कंगना को ट्रोल क्यों किया जा रहा है और एक्ट्रेस कैसे पलटवार किया है.कंगना ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संसद में दिए अपने पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया था. यह भाषण उन्होंने लोकसभा सांसद बनने के बाद दिया था, जब चुनाव जीतने पर विरोधियों द्वारा उनकी फिल्मों की तस्वीरें वायरल की जा रही थीं. अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा कि फिल्मों में ग्लैमरस या बोल्ड किरदार निभाना उनका पेशा है और इसके लिए उन्हें फीस मिलती है. उन्होंने कहा कि फिल्मों या बड़े इवेंट्स में दिखने वाली उनकी छवि को देखकर युवाओं को यह संदेश देना कि वे भी उसी तरह सार्वजनिक जगहों, स्कूल कार्यक्रमों या क्लबों में व्यवहार करें, बिल्कुल गलत है.कंगना ने आगे लिखा, “युवाओं को गुमराह मत कीजिए. फिल्मी दुनिया और असल जिंदगी एक जैसी नहीं होती. आज आप दूसरों के बच्चों को गलत रास्ता दिखाएंगे, तो कल इसका असर आपके अपने बच्चों पर भी पड़ेगा।दरअसल, कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने छात्र आंदोलनों और जेन-ज़ी (Gen Z) के व्यवहार पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कुछ युवा हिंदू लड़कियों को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. कई लोगों ने उनकी फिल्मों के पुराने सीन शेयर कर उनके बयानों को विरोधाभासी बताया था. अब कंगना ने साफ किया है कि फिल्मों में निभाए गए किरदारों को वास्तविक जीवन के लिए उदाहरण बनाना सही नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post