जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

 जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी
Sharing Is Caring:

देश के कई हिस्सों में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और आने वाले घंटों में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है।भारतीय मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खासकर पूर्वी भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

1000794765

इसके अलावा मध्य असम और आसपास के क्षेत्रों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी राज्यों के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है।दिल्ली में आज बारिश और तेज हवाओं का असर रह सकता है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और अररिया में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। यहां भी हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।झारखंड के रांची, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में 24 और 25 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। रांची का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरे राज्य में एक साथ बारिश कराने वाला मजबूत सिस्टम नहीं बना है. उत्तर बिहार में हवा के साथ नमी ज्यादा आ रही है, इसलिए वहां बारिश हो रही है. वहीं, दक्षिण बिहार में नमी कम होने के कारण धूप और उमस का असर बना हुआ है।मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में आज दिनभर बादलों का डेरा रहेगा. येलो अलर्ट वाले जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर और सहरसा. इन सभी 19 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post