बीपीएससी TRE 4 को लेकर नहीं हो चिंतित,जल्द निकलेगी नियुक्ति के लिए विज्ञापन
प्रश्नोत्तर काल में राजद के विधायक गौतम कृष्ण में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सवाल पूछा कि क्या मंत्री, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा जारी शिक्षक नियुक्ति कैलेण्डर के अनुसार प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी थी, किन्तु वर्ष 2025 में भी कैलेण्डर का पालन नहीं किया गया और वर्ष 2026 में भी अबतक TRE-4 की अधिसूचना जारी नहीं की गई है, यदि हां, तो शिक्षक अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार TRE-4 की अधिसूचना कबतक जारी करना चाहती है? इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसी महीने TRE 4 के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजने जा रहे हैं। अब तक 63 हजार शिक्षक मानक से अधिक हैं। हमलोगों ने जिला से विषयवार शिक्षकों की सूची मंगा चुके हैं ल। पहली बार जिला कैडर के आधार पर नौकरी देने की तैयारी की जा रही है।

इस आधार पर नौकरी के बाद शिक्षकों को अन्य जिला में तबादला नहीं दिया जाएगा। इससे ट्रांसफर पोस्टिंग की सारी समस्या दूर हो जाएगा। बीपीएससी नियुक्ति की दिशा में काम कर रही है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ दो कमरों में विद्यालय संचालित हो रहे हैं और उन्हीं कमरों में 11वीं और 12वीं के करीब एक-एक हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 40 फीसदी स्कूलों के भवन जर्जर हैं और कई जगह पेड़ के नीचे स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि जरूरत से ज्यादा शिक्षक होने के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है। राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा कि कई स्थानों पर जमीन उपलब्ध है और जहां जरूरत है, वहां सरकार स्कूल के बगल की जमीन का अधिग्रहण कर भवन निर्माण करा सकती है।
