27 मई को भोज में जुटेंगे विपक्ष के सभी बड़े नेता,जानिए तेजस्वी को दिखाना चाहते है अपनी शक्ति?

 27 मई को भोज में जुटेंगे विपक्ष के सभी बड़े नेता,जानिए तेजस्वी को दिखाना चाहते है अपनी शक्ति?
Sharing Is Caring:

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी दे भी मौजूद रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव आंखों की नियमित जांच के लिए आए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार उनकी आंखों का इलाज हुआ था, लेकिन अब फिर से परेशानी महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि अदालत से 29 मई तक अनुमति मिली है और डॉक्टरों ने हर तीन-चार महीने पर जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन करीब एक साल से चेकअप नहीं हो पाया था। ऐसे में यह पूरी तरह रूटीन मेडिकल विजिट है।इधर, लालू परिवार की दिल्ली यात्रा को लेकर सियासी गलियारे में अलग ही चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, 27 मई को तेजस्वी यादव विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट कर रहे हैं। मौका रहेगा तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन का। तेजस्वी यादव अपनी बहन रागिनी के घर पर अपने बेटे का जन्मदिन के अवसर पर भोज देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे यह पूरी तरह से पारिवारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है। इधर, सूत्र बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव ने इस समारोह के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत समेत कई बड़े विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राजद के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को भी दिल्ली पहुंचने का न्यौता जारी किया गया है। ऐसे में यह आयोजन सिर्फ पारिवारिक समारोह तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विपक्षी रणनीति और इंडिया गठबंधन की भावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट बता रहे हैं कि लालू प्रसाद विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर मजबूती का संदेश देना चाहते हैं। चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा, जब पूरा विपक्ष एकजुट होगा। लालू परिवार के इस भोज पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

1000051000

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इससे पहल महंगाई को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाली की केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार के पास कुछ करने के लिए पैसा नहीं है, खजाना खाली है। आपने महिलाओं को दूसरी किस्त देने का वादा किया था वो कब देंगे? पेंशन कब देंगे? आपने लोगों को धोखा दिया है। ‘हरा गमछा, नीला गमछा’ इस तरह का बयान मुख्यमंत्री देते हैं, उनकी सोच पर हमें हंसी आती है।पत्रकरों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर तेजस्वी से पूछा कि खेसारी लाल यादव कल सीएम और नितिन नवीन से मिले है, इतना सुनते ही तेजस्वी यादव खींझ गए। उन्होंने कहा, ‘अरे, यार…सीएम से कौन मिलता…सब मिलते हैं। सीएम से कौन नहीं मिलता है? ये सब कोई सवाल है क्या? मुद्दे की बात कीजिए। देश में तबाह हो रहा है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आपको खेसारी जी की पड़ी है। आपको मेलोडी की पड़ी है। चिंता कीजिए कुछ। देश ऐसे ही आगे थोड़े बढ़ेगा?’खेसारी लाल यादव पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में उतरे थे। जमीन पर भारी लोकप्रियता होने के बावजूद उन्हें इस चुनाव मे हार का सामना करना पड़ा था। इस हालिया मुलाकात के बाद उन्होंने फिर से साफ किया कि वे किसी दलगत राजनीति के तहत नहीं, बल्कि एक कलाकार के तौर पर बिहार का नाम रोशन करने वाले हर व्यक्ति के सम्मान मे आगे आते रहेंगे। मगर, राजनीति में कुछ भी बेवजह नही होता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post