खरगे के बयान से गरमाया सियासत,BJP-RSS की जहरीले सांप से की थी तुलना

 खरगे के बयान से गरमाया सियासत,BJP-RSS की जहरीले सांप से की थी तुलना
Sharing Is Caring:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल खरगे ने असम में एक चुनावी रैली के दौरान RSS‑BJP की तुलना सांपों से की थी, जिस पर BJP ने कड़ा विरोध जताया है. इस बयान के बाद BJP नेता रंजीव कुमार शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत BJP के राज्य कार्यालय के पास स्थित पुलिस थाने में दी गई है. भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि चुनावी मंच से दिया गया यह बयान आपत्तिजनक है और इससे राजनीतिक माहौल को नुकसान पहुंचता है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है और आगे की प्रक्रिया जारी है.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बीजेपी और आरएसएस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गरम है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक देश में बीजेपी और आरएसएस है तब तक देश में दहशतगर्दों के लिए कोई जगह नहीं है. गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में देश को खूब लूटा है और आज इस तरह की बात कर रहे हैं. उनका बयान ये दिखाता है कि वो परेशान हो गए हैं और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. ये नमाज पढ़ने वालों के साथ रहते हैं, इसीलिए इस तरह का विवादित बयान देते हैं.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक चुनावी रैली में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी को जहरीला सांप बताया और लोगों से उसे कुचलने की अपील की थी. चुनावी रैली में खरगे ने कहा, ‘कुरान शरीफ में साफ लिखा है, नमाज पढ़ते वक्त भी अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो नमाज छोड़ दो और पहले उस सांप को मार दो. आज आरएसएस और भाजपा वही सांप हैं. अगर आप उन्हें नहीं मारोगे, तो बचोगे नहीं.’इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए भ्रम फैला रही हैं. उनको भी पता है कि राज्य सरकार ने कुछ काम नहीं किया है और जनता उनके साथ नहीं है, इसीलिए ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही हैं. आने वाले समय में जनता इनको जवाब देने के लिए तैयार बैठी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का हाल बहुत खराब हो गया है, जनता की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है और बाहरी लोगों को राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है. लोग सोचते थे कि बाहरी लोग चुनाव जीता देंगे, लेकिन उनको यह नहीं पता कि इससे कुछ नहीं होने वाला है, एसआईआर ने उनको मतदान करने का अधिकार छीन लिया है।वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी प्रतिक्रिया आई है।

1000039686

उन्होंने असम के ही पथरकंडी में एक चुनावी जनसभा के दौरान खड़गे को निशाने पर लिया और कहा, “खरगे जी कह रहे हैं कि बीजेपी और आरएसएस सांप हैं, और इन्हें मारना चाहिए। खरगे जी, आप स्टेज पर आइए और खुद देख लीजिए। यहां हजारों की तादाद में लोग खड़े हैं। लोग जमीन पर पूरे समर्पण से प्रचार कर रहे हैं. 9 अप्रैल को हमें राहुल बाबा को जवाब देना है। ऐसा जवाब देना है कि दूरबीन लगाकर भी कांग्रेस कहीं नजर न आए।अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को कांग्रेस की हार की हताशा बताया और कहा, “पार्टी हार की हताशा में ऐसे जहरीले बयान दे रही है। असम की जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है।शहजाद पूनावाला ने बयान को हिंसा भड़काने वाला बताया और कहा कि ऐसे बयान देश की एकता को खतरे में डाल रहे हैं। बता दें कि यह सारा विवाद असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है, जहां 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने खरगे पर निशाना साधते हुए कहा, “उनका यह बयान बहुत ही निंदनीय है. ये उनका मानसिक दिवालियापन और बौखलाहट बताता है. साथ ही ये भी बताता है कि आज पीएम मोदी के सामने कैसे कांग्रेस बौनी हो गई है जिसके चलते ऐसे निराशाजनक और नकारात्मक बयान दे रही है.पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा,खरगे ने असम में कहा है कि नमाज पढ़ते समय भी उसे छोड़कर सांप को मारना चाहिए यह कुरान में लिखा है. बीजेपी और RSS सांप की तरह है. मैंने राहुल गांधी को भी कहा था कि जब से आपके पिताजी-दादी और परनाना सत्ता में आए और संघ की आलोचना की. लेकिन आज देखिए संघ कहां से कहां पहुंच गया. ऐसा वामपंथी भी नहीं बोलते. इस तरह का बयान देंगे तो कांग्रेस और भी डूबेगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post