भाजपा नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने लगे जन सुराज के बड़े नेता,प्रशांत किशोर को जल्द लगेगा बड़ा झटका!
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज चर्चा में आ गई है.विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरीके से प्रशांत किशोर का कद लगातार घटते चला जा रहा है उससे तो यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब जनता उनके साथ जुड़ने की प्रयास को छोड़ चुकी है।चुनाव परिणाम के बाद लगातार यह भी कहा जा रहा था कि प्रशांत किशोर के कई बड़े नेता उनका साथ छोड़ने वाले है जिसका उदाहरण के तौर पर आज राजधानी पटना में यह संकेत मिलते हुए दिख रहा है।दरअसल में प्रशांत किशोर के सबसे करीबी रहे विकास ज्योति और अपर्णा यादव दोनों अब उनका साथ छोड़ने वाले है कयासों का बाजार इसलिए गर्म है क्योंकि कल तक जन सुराज के पोस्टर बैनर में यह दोनों बड़े नेता दिखते थे लेकिन अचानक से अब पटना के सड़कों पर लगी भगवा पोस्टर में दिखने लगे है दरअसल में हनुमान जन्मोत्सव के बहाने पूरे पटना में बैनर लगाकर इन दोनों बड़े नेताओं के तरफ से यह साफ संकेत दिया जा रहा है कि जन सुराज अब कमजोर पड़ गई है।

यहां समझने वाली बात यह है कि इन पोस्टरों पर भाजपा के नेता भी दिख रहे है कल तक तो प्रशांत किशोर दिखते थे लेकिन अब विकाश ज्योति और अपर्णा यादव के पोस्टर से वह गायब हो चुके है और प्रशांत किशोर का जगह भाजपा के नेता ले चुके है।तो क्या यह समझा जाएं कि बिहार में भाजपा अब प्रशांत किशोर से हिसाब बराबर करने के मूड में आ गई है।क्योंकि उनके बड़े नेताओं को तोड़कर बिहार में भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि अब जन सुराज का अस्तित्व खत्म हो चुका है।हालांकि अभी तक यह आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है या विकास ज्योति और अपर्णा यादव के तरफ से इसपर कोई सफाई नहीं आया है कि आखिर क्यों जन सुराज से मोहभंग होने लगा है और भाजपा में शामिल होने का मन बनने लगा है.अब देखने वाली अहम बात यह होगी कि ये दोनों बड़े नेता भाजपा में किस दिन अधिकारिक तौर पर शामिल होते हैं।यदि ऐसा होता है तो प्रशांत किशोर के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा क्योंकि इन दोनों बड़े नेताओं के साथ हजारों जन सुराज के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो सकते है।
