आदित्य धर से ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़,’धुरंधर 2′ की कमाई में इस देश के लोगों को चाहिए हिस्सा?
इस वक्त चारों तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की आंधी आई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, सब जगह इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अपना कब्जा किया हुआ है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया है और इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए महज 9 दिन हुए हैं और इसने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. ‘धुरंधर 2’ का क्रेज देश से लेकर विदेश तक में फैला हुआ है. पाकिस्तान में ये फिल्म बैन है, लेकिन फिर भी वहां के लोग इसे चोरी-छिपे देख रहे हैं और इसकी बातें कर रहे हैं।पाकिस्तान में बैन के बावजूद वहां की आवाम ‘धुरंधर 2‘ के बारे में ही बात रही है. आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ल्यारी टाउन में फैले आतंकवाद की कहानी दिखाई गई है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ल्यारी के लोगों से ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बारे में पूछा गया, तो वहां की जनता ने आदित्य धर से एक बड़ी डिमांड कर डाली. दरअसल, ल्यारी के लोगों ने आदित्य धर से 500 करोड़ रुपये मांग लिए हैं।‘धुरंधर’ से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब रिएक्शंस दे रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में कराची के ‘ल्यारी’ इलाके के लोग फिल्म की जबरदस्त सक्सेस को लेकर मजाक कर रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स मजाकिया अंदाज में कहता हुआ नजर आया कि चूंकि फिल्म ने 1000 करोड़ कमाए हैं, इसलिए डायरेक्टर आदित्य धर को 500 करोड़ ल्यारी की सड़कों को बनवाने के लिए देने चाहिए।वीडियो में ल्यारी के लोगों से पूछा गया कि कहा, धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, तो इसमें से कितने रुपये ल्यारी को मिलने चाहिए. इस सवाल पर एक शख्स ने कहा, “आदित्य धर हमें 500 करोड़ दो, जिससे हम ल्यारी की सड़कें ठीक करवा लें. ” ल्यारी के शख्स का ये मजाक इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रही है और वो इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।जाहिर है कि दर्शकों से मिले अपार समर्थन से आदित्य धर का जोश हाई है. राकेश बेदी, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन आदि कलाकारों की परफॉर्मेंस जबरदस्त है लेकिन धुरंधर की कामयाबी का रचनात्मक श्रेय पूरी तरह से आदित्य धर के हिस्से हो जाता है. आदित्य फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं. लिहाजा इसमें कोई दो राय नहीं कि उन्होंने जो चाहा, जैसा चाहा वैसा फिल्म में खुलकर दिखाया-सुनाया और उसे पूरी साहसिकता के साथ फिल्माया. यह परवाह नहीं की कि रिलीज के बाद उनकी फिल्म का कौन का मसला विवादित हो सकता है या किस तथ्य और सीन को लेकर निशाने पर आ सकते हैं. आदित्य के अंदर यह आत्मविश्वास यूं ही नहीं था. उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के नैरेटिव की भी खूब सराहना हुई थी।डायरेक्टर की रणनीति की बात करें तो सबसे पहला फैक्टर उनकी साहसिकता है. आतंकवाद और भारत-पाकिस्तान के युद्ध के विषय पर इससे पहले भी अनेक फिल्में बनीं लेकिन धुरंधर की कहानी में इसके बुनियादी पहलू को विस्तार से दिखाया गया. फिल्म में बॉर्डर पर युद्ध नहीं था, बल्कि बॉर्डर के भीतर पाकिस्तान में दहशतगर्दों के ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन था. पाकिस्तान की धरती पर भारत के खिलाफ साजिश और नफरत का इतिहास जानना लोगों को काफी पसंद आया. सब्जेक्ट नया था, जिसका ट्रीटमेंट भी नई पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रख कर किया गया था।
