बिहार में शाम को बिजली का यूज़ करना हुआ महंगा!जानें कब से लागू होगा नया नियम?
बिहार में प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. अगर आप शाम के वक्त में ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभल जाइए. दरअसल, नीतीश सरकार ने बिजली की दरों में समय के हिसाब से बदलाव करने की तैयारी की है. नया नियम एक अप्रैल से लागू होगा. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव पर टाइम ऑफ डे टैरिफ को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें अलग-अलग होंगी।एक अप्रैल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ पुराने मीटर का उपयोग कर रहे लोगों पर ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ लागू होगा, जिसके तहत दिन में सस्ती और रात में महंगी बिजली मिलेगी.रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक- इस अवधि में उपभोक्ताओं को सामान्य दर पर ही बिजली मिलेगी. यानी जितनी खपत होगी, उतना ही भुगतान करना होगा.

वहीं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सस्ती होगी. उपभोक्ताओं को कुल बिल का केवल 80 प्रतिशत ही देना होगा. उदाहरण के तौर पर, यदि 100 रुपए की बिजली खपत होती है तो केवल 80 रुपए ही देने होंगे. शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पीक आवर माना जाएगा, जब बिजली महंगी होगी.इस दौरान 100 रुपए की खपत पर 120 रुपए तक भुगतान करना पड़ सकता है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी है. उनके लिए पीक आवर में 120 प्रतिशत के बजाय 110 प्रतिशत शुल्क ही लिया जाएगा. वहीं व्यावसायिक, छोटे और बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं से 120 प्रतिशत दर वसूली जाएगी.जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्ट मीटर नहीं है, लेकिन उनका बिजली लोड 10 किलोवाट से अधिक है, वे भी इस नई दर प्रणाली के दायरे में आएंगे. बिहार में अभी कुल दो करोड़ 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं. इनमें से 87 लाख से अधिक उपभोक्ता ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ के नियम के दायरे में आएंगे।अधिकारियों के अनुसार, दिन का समय “सोलर आवर्स” होता है, जब सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन ज्यादा होता है और इसकी लागत भी कम होती है। इसलिए लोगों को दिन में ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।आइए आपको समझते है क्या है नया नियम?रात 11:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक बिजली दर 100% (सामान्य दर) लागू रहेगी।सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली दर 80% रहेगी, यानी कम दर पर बिजली मिलेगी।शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक बिजली दर 120% तक बढ़ जाएगी।अगर रात 11:00 से सुबह 9:00 के बीच ₹100 की बिजली खपत होती है, तो ₹100 ही देना होगा।सुबह 9:00 से शाम 5:00 के बीच ₹100 की खपत पर केवल ₹80 देने होंगे।शाम 5:00 से रात 11:00 के बीच ₹100 की खपत पर ₹120 देने होंगे।आयोग के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं से ₹100 की खपत पर ₹110 तक लिया जा सकता है।घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा छोटे-बड़े व्यवसाय और उद्योगों से 120% तक बिजली शुल्क वसूला जाएगा।मांग और सप्लाई संतुलन की कोशिश।सरकार का कहना है कि दिन में राज्य में बिजली अधिशेष रहती है, जबकि शाम को कमी हो जाती है। ऐसे में यह नई व्यवस्था उपभोक्ताओं को अपने उपयोग के पैटर्न में बदलाव के लिए प्रेरित करेगी। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पास लगभग 29 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं, जबकि बाकी करीब 57 लाख उपभोक्ता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत आते हैं। यह नई व्यवस्था दोनों क्षेत्रों में लागू होगी।
