बंद कर दी जाएंगी Up और Bihar की सभी ट्रेनें,Thackeray की पार्टी का दिखा आक्रामक रुख

 बंद कर दी जाएंगी Up और Bihar की सभी ट्रेनें,Thackeray की पार्टी का दिखा आक्रामक रुख
Sharing Is Caring:

अक्सर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषा के विरोध के लिए खबरों में रहने वाली राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अब रेलवे को सीधे चेतावनी दी है। यह पूरा मामला मुंबई से कोंकण जाने वाली दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन से जुड़ा हुआ है। मनसे ने पहले की तरह इस ट्रेन को दादर तक चलाने की मांग की है। मनसे की ओर से कहा गया है कि अगर 15 से 20 दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया जाएगा।मंगलवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि पहले यह पैसेंजर ट्रेन दादर से सीधे रत्नागिरी तक चलती थी, जिससे कोंकण जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी।

1000707215

लेकिन पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने बिना पर्याप्त कारण बताए इस ट्रेन को दिवा स्टेशन तक सीमित कर दिया। इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब उन्हें दादर से सीधे ट्रेन पकड़ने के बजाय पहले ठाणे जिले के दिवा स्टेशन जाना पड़ता है।मनसे का कहना है कि यह फैसला कोंकण के लोगों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, कोरोना काल में बंद हुई इस ट्रेन को बाद में फिर शुरू किया गया, लेकिन तब से इसे दादर तक बहाल नहीं किया गया। बार-बार मांग करने के बावजूद रेलवे प्रशासन ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया, जिससे अब आंदोलन की स्थिति बन गई है।इस मुद्दे पर मनसे के नेता नितिन सरदेसाई ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोंकण रेलवे के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन तक दी, लेकिन अब उन्हीं लोगों की अनदेखी की जा रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post