ममता के खिलाफ शुभेंदु को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार,केरल-बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची

 ममता के खिलाफ शुभेंदु को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार,केरल-बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट और नंदीग्राम दोनों से टिकट दिया गया है। बता दें, पिछली बार शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट मिला था। इसके बाद ममता ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। साथ ही ममता भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी। नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ममता नंदीग्राम से हार गई थींं। हालांकि भवानीपुर से वो जीत गईं थीं। इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम दोनों से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में नए चेहरों और अनुभवी नेताओं दोनों को मौका दिया है। नीचे सूची में देखें किसे कहां से टिकट मिला।

1000699749

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमोम से चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post