भाजपा मंत्री का बड़ा बयान आया सामने,बता दिया कौन होगा बिहार का सीएम?

 भाजपा मंत्री का बड़ा बयान आया सामने,बता दिया कौन होगा बिहार का सीएम?
Sharing Is Caring:

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. एक तरफ नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे तो दूसरी ओर बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. ऐसे में कयासों का बाजार गर्म है. सबसे बड़ा एक ही सवाल है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अलग-अलग नामों की चर्चाएं मीडिया रिपोर्ट के जरिए हो रही हैं. सम्राट चौधरी तक का नाम है. इस बीच बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. बिहार सरकार में कृषि मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि एनडीए की बैठकों में सभी निर्णय सामूहिक रूप से उसके नेतृत्व में लिए जाते हैं. यह तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और वह व्यक्ति किस पार्टी का होगा, इसलिए इस बारे में अटकलें लगाना उचित नहीं है.उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर कहा कि नीतीश कुमार दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं. राज्यसभा चुनाव में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उनकी समृद्धि यात्रा बिहार भर में जारी है।

1000471071

जिसमें वे लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने बिहार न छोड़ने का संकल्प लिया है. वे यहां की जनता को अपना प्राण मानते हैं और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।बिहार में बीजेपी के 89 विधायक हैं. इसके अलावे विधान परिषद के 24 सदस्य हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है. तमाम नेता अपने समर्थकों से सोशल मीडिया पर अभियान चलवा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी दौड़ में शामिल हैं।दरअसल, हाल के कुछ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है. राज्यों के चुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी के स्तर पर ऐसे फैसले हुए हैं कि तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लगने लगा है कि उनकी किस्मत का ताला भी खुल सकता है. नितिन नबीन के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा नेताओं का उत्साह और भी बढ़ा हुआ है.मुख्यमंत्री के चयन में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कुछ सालों में चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. हरियाणा में पहले मनोहर लाल खट्टर और फिर नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और ओडिशा में मोहन चरण माझी को सीएम बनाकर सबको हैरत में डाल दिया.भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी मुख्यमंत्री के दावेदारी में शामिल नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. इन दोनों पार्टी के तमाम नेता जातिगत समीकरण की बदौलत मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने की जुगत में लगे हैं. पार्टी के ज्यादातर नेता दिल्ली में काम कर रहे हैं और बड़े नेताओं का गणेश परिक्रमा कर रहे हैं. दिल्ली में बिहारी नेताओं की इन दोनों भीड़ है और तमाम नेता सीनियर लीडर से मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे हैं।अति पिछड़ा समुदाय से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का नाम भी खूब चल रहा है. उनके समर्थक सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार के रूप में इन्हें पेश कर रहे हैं. इसके अलावे अति पिछड़ा समाज से आने वाले दीघा विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी सोशल मीडिया पर चल रहा है. तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी के अलावे स्पीकर प्रेम कुमार का नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भी प्रमोशन की उम्मीद है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post