भगवान भोलनाथ पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,सुबह से हीं ‘हर-हर महादेव’ से गूंज उठे शिवालय
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है, लेकिन बिहार के भागलपुर में आज नजारा कुछ और ही है. ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ के अद्भुत संयोग ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है. क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, आस्था का ऐसा सैलाब शायद ही कभी देखने को मिलता है. शहर के प्रसिद्ध बूढ़ानाथ, भूतनाथ और शिव शक्ति मंदिर को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है. भक्त अपने आराध्य को मनाने के लिए कतारों में खड़े हैं. हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और बाबा का प्रिय भांग लेकर श्रद्धालु गर्भगृह की ओर बढ़ रहे हैं. मान्यता है कि आज के दिन पंचामृत और बेर का भोग लगाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है.बेतिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर सागर पोखरा शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं और पुजारियों के द्वारा बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया जा रहा है. सुबह से ही देश के कोने-कोने से आए पुजारी व श्रद्धालु पूजा पाठ में लगे हैं. दक्षिण भारत के पंडितों के माध्यम से शिव तांडव स्त्रोम किया जा रहा है. शिवालय बम-बम भोले के जयकारा से गूंज रहा है.

देर शाम शिव की बारात निकाली जाएगी, उसके लिए 3 लाख से ज्यादा बारातियों की व्यवस्था की गई है. 64 भोग बनाए गये हैं.गोपालगंज जिले में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस शिवरात्रि को लेकर जिले के तमाम शिवालय सज-धजकर तैयार हैं और सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो चुका है, सुबह से जिले के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. विशेष रूप से बालखंडेश्वर नाथ मंदिर, बउरहवा शिव मंदिर और पृथ्वी पालेश्वर शिव मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हथुआ स्थित बउरहवा शिव मंदिर यह मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है.उत्तर बिहार के देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. रविवार तड़के से ही जिले के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा के दरबार में पहुंचने लगा. सुबह से मंदिर मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर तक भक्तों की लंबी कतार देखी गई, जहां ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा इलाका शिवमय हो उठा।
