तुम्हारा बाप मेरे साथ काम करता था,तेजस्वी पर भड़के सीएम नीतीश
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सत्र में सभी माननीय सदस्यों का अभिनंदन करता हूं. राज्यपाल के अभिभाषण में सभी ने भाग लिया सबको धन्यवाद देते हैं. राज्यपाल ने सरकार के विकास को विस्तार से बताया है, मैं इसके लिए राज्यपाल के प्रति आभार जताता हूं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले क्या हाल था, जब से हमको सत्ता मिली है विकास के काम में लगे हैं. 5:00 बजे के बाद घर से बाहर लोग नहीं निकलते थे? शाम के बाद कोई बाहर जाता था जी. कितना मुस्लिम हिंदू का झगड़ा होता था.”पढ़ाई का हाल बहुत ही खराब था. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. बहुत कम था, जो भी था उसका बुरा हाल था. बिजली बहुत कम थी. अब कोई डर का माहौल नहीं है, भय का माहौल नहीं है. शांति का माहौल है. 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई. बड़ी संख्या में कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा चुकी है.

अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है.”- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहारनीतीश कुमार ने आगे कहा कि 60 साल पुराने मंदिरों की घेराबंदी की गई, जिससे चोरी की घटनाएं अब नहीं हो रही है. सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक ध्यान दिया गया. लड़की- लड़कियों के लिए पोशाक की योजना चलाई गई. साल 2023 से 258000 सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई.उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने के लिए पांच मौका देने की घोषणा की गई. अब तक चार मौका दिया जा चुका है. 2006 से 300000 नियोजित शिक्षक बने. मामूली परीक्षा लेकर नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है. अब तक 2 लाख 66 हजार शिक्षक पास हो चुके हैं. अब 73000 शिक्षक बच गए हैं, उन्हें एक मौका और मिलेगा. अब सरकारी शिक्षकों की संख्या 524000 हो गई है. सीएम नीतीश ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि हम लोगों की जब सरकार बनी, उससे पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी. अस्पतालों में एक दो मरीज ही आते थे. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने औसतन 11600 मरीज आते हैं. इन लोगों ने कोई काम नहीं किया था. खुद चले गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम लोग जब सत्ता में आए तो मुफ्त में दवा की भी व्यवस्था करवाये. 12 मेडिकल कॉलेज अभी काम कर रहे हैं. 27 मेडिकल कॉलेज और बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेडिकल अस्पताल को 5000 बेड का अस्पताल बना रहे हैं. कल भी जाकर हम देखे हैं और जल्दी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा है.मुख्यमंत्री ने 2015 में सात निश्चय योजना शुरू किए थे. तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसको हम ही ने मौका दिया था. उस समय इधर-उधर नहीं करता था, लेकिन पैसा कमाने लगा. मुख्यमंत्री ने कहा सभी के घरों पर सोलर लगाया जाएगा. किसी को पैसा नहीं लगेगा.”उस समय इधर-उधर नहीं करता था. उसके बाद इधर-उधर करने लगा. इस बार तुमको रखे थे तो कितना इधर से उधर किए. छह आदमी को कितना पैसा दिया था. पैसवा कमाने में लगा था. इसलिए हम छोड़ दिए. अरे तुम (तेजस्वी यादव) बैठो न.” मुख्यमंत्री ने कहा है कि 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार यानी कि दोनों मिलकर 50 लाख नौकरी रोजगार दिया जा चुका है और हम लोगों ने तय कर दिया है. अगले 5 साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र सरकार का बिहार के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है. 2024 और 2025 के बजट में बिहार के लिए की गई घोषणा का मुख्यमंत्री ने जिक्र किया और कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हम नमन करते हैं. तेजस्वी यादव के टोका टोकी करने पर नीतीश कुमार ने कहा तुम अभी बच्चा हो, तुम्हारा बाप मेरे साथ काम करता था. नीतीश कुमार ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम लोग काम कर रहे हैं तो सबका फायदा होगा आप लोग का फायदा नहीं होगा क्या? मुख्यमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराने का अनुरोध किया. राज्यपाल के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव विधानसभा से पास हो गया है.
