ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए होगी BPSC TRE-4 की परीक्षा,1.60 लाख से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति

 ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए होगी BPSC TRE-4 की परीक्षा,1.60 लाख से अधिक शिक्षकों की होगी नियुक्ति
Sharing Is Caring:

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर आने वाले हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) की प्रक्रिया इसी वर्ष 10 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार विभागीय बैठक में इसकी घोषणा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।विभागीय सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, इस चरण में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक 1.60 लाख से अधिक शिक्षक पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें लगभग 40,000 कंप्यूटर शिक्षकों के पद भी शामिल हैं।शिक्षा विभाग के अनुसार BPSC TRE-4 परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 से पहले ऑफलाइन मोड में OMR शीट के जरिए किया जाएगा. परीक्षा पैटर्न में सामान्य अध्ययन (50 अंक) और विषय-विशेष (100 अंक) के प्रश्न शामिल होंगे.

1000523129

इसके साथ ही, TRE-3 में रिक्त रहे 21,397 पदों को भी इसी चरण में भरा जाएगा।दिव्यांग छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 7,279 स्पेशल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला किया है. इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी. साथ ही BSSTET या CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी. शिक्षा मंत्री सनील कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया को भी TRE-4 के साथ तेजी से पूरा किया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post