विदेश मंत्रालय ने कर दिया क्लियर,जो पाकिस्तानी हिंदू हैं जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है वो भारत में रह सकते हैं!

 विदेश मंत्रालय ने कर दिया क्लियर,जो पाकिस्तानी हिंदू हैं जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है वो भारत में रह सकते हैं!
Sharing Is Caring:

भारत सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) के प्रस्ताव के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत, 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध भारतीय वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। सरकार इस घटना के जवाब में सख्त कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी कदम उठा रही है। हालांकि वीजा संबंधित भारत सरकार का ये नियम उन पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगा, जो पाकिस्तानी हिंदू हैं और जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है, जिसके जरिए वो भारत में रह रहे हैं।

1000511817

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द हो जाएंगे।भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान की यात्रा से बचने का भी आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने बताया, “पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post